हाल ही में विदेश का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें समुद्र के अंदर उड़न तश्तरी गायब हो गई। ऐसे में शोधकर्ता भी यही मान रहे हैं कि एलियंस का निवास पानी के नीचे है। उन्हें लग रहा है कि महासागरों की अनंत गहराइयों में उनका निवास हो सकता हैं, जिसके चलते वे हमारी पकड़ में नहीं आ रहे। वैसे भी इंसान सिर्फ पांच प्रतिशत महासागर के बारे में जानता है।
अभी कुछ दिनों पहले नासा के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष मे ‘हम्म’ की आवाज सुनी। उन्होंने अंदाजा लगाया कि यह एलियन की ही आवाज हो सकती है, जो हमसे संपर्क करना चाहते हैं। उस आवाज पर अब शोध हो रहा है। एलियन की आवाज को पहचानना पृथ्वीवासियों के लिए बहुत मुश्किल काम है। इसे समझने और अपनी भाषा उन्हें समझने में वर्षों लग जाएंगे।
दूसरे ग्रहों पर इनकी बस्ती होने और विदेशों में इनके देखे जाने की घटनाएं सोशल मीडिया पर आए दिन जारी होती हैं। पर भारत मे इनके देखे जाने की अभी तक कोई घटना प्रकाश में नही आई है।
’संजय वर्मा ‘दृष्टि’, मनावर, धार
The post अजनबी की आवाज appeared first on Jansatta.
From: Jansatta
Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3GKOFxB