Tuesday, July 5, 2022

Lalu Prasad Yadav News: लालू यादव की सेहत में हो रहा सुधार, कंधे में हुआ है फ्रैक्चर; दिल्ली हो सकते हैं शिफ्ट

Rashtriya Janata Dal Lalu Prasad Yadav Latest News In Hindi: राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव की तबीयत में अब सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें दिल्ली भी शिफ्ट किया जा सकता है। उनके कंधे में फ्रैक्चर हुआ था, जिस वजह से उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही है और वे पटना के अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन करके लालू प्रसाद यादव के हाल-चाल की जानकारी ली है।

प्रधानमंत्री ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को फोन कर आरजेडी प्रमुख की तबीयत की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। दो दिन पहले लालू प्रसाद के कंधे और पैर में सीढ़ीयों से गिरने की वजह से चोट लग गई थी। इसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी। हालांकि बाद में उन्हें अस्पताल में भी भर्ती किया गया।

डॉक्टर्स के एक पैनल ने लालू प्रसाद यादव की मंगलवार को सुबह जांच की और कहा कि अब उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि उनका स्वास्थ्य अब स्थिर है। उन्होंने यह भी कहा कि आरजेडी प्रमुख को आईसीयू की निगरानी में रखा जाएगा।

पिता की तबीयत को लेकर लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने भावुक पोस्ट किया था। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस पर लालू प्रसाद यादव की भावुक करने वाली कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इस पोस्ट के कैप्शन में रोहिणी ने लिखा, “हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति, करोड़ों लोगों की दुआएं है जिनकी शक्ति।” उन्होंने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उनमें लालू प्रसाद यादव काफी कमजोर नजर आ रहे हैं और वो बेड पर लेटे हैं।

आज पार्टी का 26वां स्थापना दिवस भी नहीं मनाया गया। लालू अस्पताल में भर्ती हैं, जिस वजह से आरजेडी कार्यालय में कोई उत्सव का माहौल नहीं था और कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई रही। बता दें कि लालू प्रसाद यादव राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पर रहते हैं। यहीं पर उनके कंधे और पैर में गंभीर चोट लगी थी।

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव पहले ही कई बामीरियों का सामना कर रहे हैं और काफी समय तक उनका दिल्ली के एम्स और रांची के रिम्स में भी इलाज चला था।



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/ihlkFfg

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...