Wednesday, June 29, 2022

Tripura TRB Recruitment 2022: 5 जुलाई को जारी होगा विशेष शिक्षक भर्ती का एडमिट कार्ड, 17 जुलाई को परीक्षा

Tripura TRB Recruitment 2022: त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय विशेष शिक्षक के 200 पदों को भरने के लिए होने वाली परीक्षा को पुनर्निर्धारित कर दिया है। अब 17 जुलाई 2022 को विशेष शिक्षकों के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे पहले, परीक्षा 12 जून 2022 को आयोजित होने वाली थी।

इसके लिए उम्मीदवार 5 जुलाई 2022 तक त्रिपुरा टीआरबी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन विशेष शिक्षक चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। एसटीएसई-2022 के प्रश्न पत्र में एक-एक अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे।

बता दें कि इस परीक्षा के लिए प्रश्नों की संख्या 150 होगी। हर प्रश्न के लिए 1 अंक दिए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। अभ्यर्थियों को प्रश्न-पुस्तिका में दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्पों में से उत्तर के सही विकल्प पर निशान लगाना होगा।

विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा 17 जुलाई 2022 (रविवार) को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। त्रिपुरा एसटीएसई 2022 परीक्षा के लिए परीक्षा स्थल महारानी तुलसीबाती गर्ल्स एचएस स्कूल, अगरतला है। परीक्षार्थी सुबह 8.15 बजे से परीक्षा स्थल में प्रवेश कर सकेंगे। टेस्ट वेन्यू में प्रवेश सुबह 9 बजे बंद हो जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां
अधिसूचना जारी होने की तिथि- 11 अप्रैल 2022
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 27 अप्रैल 2022 (शाम 4 बजे)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 5 मई 2022 (शाम 4 बजे)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 10 मई 2022 (शाम 4 बजे)
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट- 5 जुलाई 2022
परीक्षा तिथि- 17 जुलाई 2022



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/RHgSq2a

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...