Wednesday, June 29, 2022

पता करें, एक किताब पढ़ने में कितना समय लगेगा

हर कोई हमेशा अधिक से अधिक किताबें पढ़ने की बात करता है। लेकिन सोशल मीडिया के इस युग में मानव जीवन में इतने अधिक विकर्षण हो गए हैं कि चाह कर भी कोई किताबें पढ़ने के बारे में नहीं सोचता है। कुल मिलाकर वर्तमान में किसी अच्छी किताब को पढ़ने के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल हो गया है। हां, अगर किसी किताब को पढ़ना शुरू करने से पहले ही यह पता चल जाए की, उस किताब को पूरा पढ़ने में कितना समय लगेगा तो उस किताब को पढ़ने के लिए समय निकालने के बारे में सोचा जा सकता है। और इस काम में आपकी मदद करेगी एक वेबसाइट जिसका नाम है ‘हाउलांगटूरीडडाटकाम’।

यह वेबसाइट अपने उपयोगकर्ताओं को यह देखने की अनुमति देती है कि उन्हें अपनी पसंद की किसी भी पुस्तक को पढ़ने में कितना समय लगेगा। इसके काम करने का तरीका बहुत ही सरल और सहज है। सबसे पहले किसी एक किताब का चयन कीजिए। इसके बाद अपनी पढ़ने की गति का पता करें। इसके लिए वेबसाइट पर एक ‘रीडिंग टेस्ट’ उपलब्ध है, जहां आप 30 सेकेंड में अपनी पढ़ने की गति का पता लगा सकते हैं।

इसके बाद वेबसाइट आपकी पढ़ने की गति के मुताबिक हिसाब लगाकर बताएगी कि आप उस किताब को कितने समय में पूरा पढ़ सकते हैं। अब यह आपके ऊपर निर्भर है कि किताब को पढ़ने के पूरे समय को आप कितने दिनों में विभाजित करते हैं। मान लीजिए वेबसाइट के अनुसार किसी किताब को पढ़ने में आपको 10 घंटे लगेंगे और आप उस किताब को पढ़ने के लिए प्रतिदिन 15 मिनट ही दें पाएंगे। ऐसे में आप उस किताब को करीब 40 दिनों में पूरा पढ़ लेंगे। वेबसाइट में 1.2 करोड़ से अधिक पुस्तकें मौजूद हैं। यहां पर अंग्रेजी के अलावा हिंदी सहित भारतीय भाषाओं की किताबें भी उपलब्ध हैं।

प्रस्तुति : सुशील राघव



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/Tc7m0Wb

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...