Friday, November 26, 2021

UP Police SI Admit Card 2021: यूपी पुलिस एसआई और एएसआई परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UP Police SI Admit Card 2021: यूपी पुलिस एसआई और एएसआई परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने जारी किया है।

जो लोग इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि ये परीक्षा 4 और 5 दिसंबर को 2 शिफ्टो में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

UP Police SI Admit Card 2021: ये है एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

स्टेप 1- UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- होमपेज पर मांगी गई जानकारी को भरें।

स्टेप 4- होमपेज पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

बता दें कि इस परीक्षा के जरिए यूपी पुलिस में 1329 पद भरे जाएंगे और ये परीक्षा राज्य के 13 केंद्रों में होगी। उम्मीदवारों को ये सलाह दी जाती है कि वह एग्जाम सेंटर पर अपना एडमिट कार्ड जरूर साथ ले जाएं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके अलावा उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ अपना एक वैलिड आईडी कार्ड और लेटेस्ट फोटो भी साथ रखें।

The post UP Police SI Admit Card 2021: यूपी पुलिस एसआई और एएसआई परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3cRybG1

बुजुर्ग से मारपीट मामले में कैब चालक के खिलाफ 14 घंटे बाद FIR, एकनाथ शिंदे के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई

बुजुर्ग से मारपीट मामले में कैब चालक के खिलाफ 14 घंटे बाद FIR, एकनाथ शिंदे के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई From: ABP Live Read Full Post...