Wednesday, November 10, 2021

BJP सांसद हेमा मालिनी बोलीं- जिसको जो आलोचना करनी है वो करे, किसान से लेकर व्यापारी तक सब खुश; मोदी राज में सब फर्स्ट क्लास

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने केंद्र सरकार की आलोचनाओं पर कहा कि मोदी सरकार से सभी खुश हैं। एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मथुरा पहुंचीं हेमा मालिनी ने ये बातें मीडिया से बात करते हुए कही।

मथुरा से सांसद हेमा मालिनी सोमवार को ब्रज रज उत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए धर्म नगरी वृंदावन पहुंची। जहां उन्होंने यमुना किनारे शुरू हुए ब्रज रज उत्सव का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की। यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है। भाजपा सांसद भी ये 10 दिन अपने संसदीय क्षेत्र में ही रहेंगी।

अपने इसी दौरे के दौरान हेमा मालिनी ने न्यूज 24 से बात करते हुए कहा- हमलोगों के ख्याल में सबकुछ एकदम फर्स्ट क्लास है। किसान भी खुश है, यहां के व्यापारी भी खुश हैं। मजदूर भी खुश है, सब खुश है। जिनको जो आलोचना करनी है करे”।

इस कार्यक्रम के बारे में ट्वीट कर जानकारी देते हुए हेमा मालिनी ने कहा- “यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद और हुनर ​​हाट ने वृंदावन में ब्रज राज उत्सव- 2021 का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम अगले 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न कलाकार भाग लेंगे। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की मौजूदगी में आज सीएम योगी जी ने इसका भव्य उद्घाटन किया”।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह 9-10 दिनों तक चलेगा। विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्पियों के साथ विभिन्न प्रकार के स्टॉल, प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्वदेशी उत्पादों को बेचने के लिए, यमुना की महिमा, विश्ववर्मा वाटिका और लेजर शो पर कार्यक्रम होंगे। यहां हुनर हाट में मौजूद सभी हस्तशिल्प कार्यकर्ता पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में मदद कर रहे हैं। कला का सम्मान करना चाहिए और उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहिए”।

वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस कार्यक्रम पर ट्वीट करते हुए कहा कि वृंदावन में 31वें हुनरहाट में 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 400 कारीगर, शिल्पकार भाग ले रहे हैं।

The post BJP सांसद हेमा मालिनी बोलीं- जिसको जो आलोचना करनी है वो करे, किसान से लेकर व्यापारी तक सब खुश; मोदी राज में सब फर्स्ट क्लास appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3kKtxy7

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...