Sunday, October 10, 2021

IPL में गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले आंद्रे रसेल की पत्नी भी हैं बेहद बोल्ड, शाहरुख खान की भी बड़ी फैन हैं यह अमेरिकी मॉडल

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं, उनकी पत्नी जेसिम लॉरा रसेल (JASSYM LORA RUSSELL) ने भी बेहद बोल्ड हैं।

उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में बहुत नाम कमाया है। आंद्रे रसेल की तरह जेसिम भी सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें और आंद्रे रसेल को कई बार ट्रोल भी किया गया है। हालांकि, जब-जब भी ऐसा हुआ जेसिम ने ट्रोलर्स को मुंह-तोड़ जवाब दिया और अपने पति का बचाव भी किया।

अमेरिका के मियामी में जन्मीं जेसिम बॉलीवुड के किंग खान और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइटराइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं। रसेल और जेसिम ने 2014 में सगाई की थी। जुलाई 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। साल 2020 में जेसिम ने एक बेटी को जन्म दिया। रसेल और जेसिम की बेटी का नाम आलिया रसेल है।

रसेल और जेसिम की केमिस्ट्री बहुत लाजवाब है। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं। इनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखें तो कपल की एक साथ मस्ती करते कई तस्वीरें मिल जाएंगी। जेसिम का सबसे बड़ा सपना विक्टोरिया सीक्रेट की मॉडल बनना था। विक्‍टोरिया सीक्रेट एक लॉन्‍जरी ब्रांड है। वह हर साल फैशन शो का आयोजन करता है।

जेसिम सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी मॉडलिंग की तस्वीरें और लाइफस्टाइल टिप्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेसिम की कुल संपत्ति लगभग एक मिलियन डॉलर (करीब 7.51 करोड़ रुपए) है।

उन्होंने कई प्रसिद्ध ब्रांडों और शीर्ष हस्तियों के साथ काम किया है। वह एक सफल महिला व्यवसायी, इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर और ब्लॉगर भी हैं। जेसिम जन्म से ईसाई हैं। करीब 5 फीट 8 इंच लंबी जेसिम का वजन 60 किलोग्राम (132 पाउंड) के आसपास है।

जेसिम की आंखों और बालों का रंग काला है। जेसिम का सपना हमेशा से विक्‍टोरिया की सीक्रेट मॉडल बनने का रहा। उन्होंने मियामी में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। हालांकि, पढ़ाई में वह कुछ खास नहीं थीं, इसलिए उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई ऑनलाइन की।

जेसिम को खरीदारी करना, यात्रा करना, टीवी सीरीज देखना और पार्टी करना पसंद है। वह मांसाहारी खाना पसंद करती है। उनका सबसे पसंदीदा भोजन मैक्सिकन और इतालवी है।

जेसिम के पसंदीदा फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के अलावा क्रिस इवांस और विल स्मिथ भी हैं। उनकी पसंदीदा फिल्म अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस और एम्मा वाटसन हैं। उनकी पंसदीदा जगह या गंतव्य मियामी और पेरिस हैं।

The post IPL में गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले आंद्रे रसेल की पत्नी भी हैं बेहद बोल्ड, शाहरुख खान की भी बड़ी फैन हैं यह अमेरिकी मॉडल appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3BwmfUX

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...