Tuesday, October 19, 2021

Horoscope Today, 20 October 2021: कर्क, मेष और वृश्चिक राशि के जातक व्‍यवसाय में बरतें सावधानी, जानें अन्‍य राशियों का हाल

Horoscope Today, 20 October 2021: मेष : आज राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का खयाल रखें। बिजनेस कर रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा मत कीजिए। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृष: आज व्यवसाय में आप कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े भाई से आशीर्वाद लें।

मिथुन: नौकरी में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।अगर आपने पहले कहीं पैसा निवेश किया है तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। रिश्तेदारों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। सामाजिक कार्यो में हिस्सा लें।

कर्क: नौकरी में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में नए दायित्व का आरंभ कर सकते हैं। जॉब से सम्बंधित ऑफिस कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को कोई भी बड़ा फैसला सोच समझकर लेना होगा।

सिंह: पॉलिटिक्स से सम्बद्ध जातकों के करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज कामकाज की परेशानियां दूर होंगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। बिजनेस में धन लाभ होगा।

कन्या: बैंकिंग व मीडिया जॉब वाले करियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। धार्मिक कामों में कुछ धन खर्च हो सकता है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

तुला: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा उधार दिया गया पैसा फंस सकता है।

वृश्चिक: व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दूसरों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे।

धनु: बिजनेस में किसी प्रोजेक्ट की प्राप्ति की सफलता से प्रसन्नता है। आज गृह निर्माण सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरी  में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं।आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं।

मकर: मैनेजमेंट व आईटी जॉब में प्रोमोशन के लिए आज समय अनुकूल है। व्यवसाय में लाभ से खुश रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

कुम्भ: धन प्राप्ति के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

मीन: संतान सफल रहेंगे। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। शत्रुओं से थोड़ा सतर्क रहें। सामाजिक कार्यों  में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर हो सकती है।

The post Horoscope Today, 20 October 2021: कर्क, मेष और वृश्चिक राशि के जातक व्‍यवसाय में बरतें सावधानी, जानें अन्‍य राशियों का हाल appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3jk2EjL

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...