Sunday, September 5, 2021

Horoscope Today, 06 September 2021: कर्क राशि वालों को काम में सफलता मिलने के आसार, जानिये और राशियों का हाल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 6 September 2021: मेष: आज का दिन फलदायी रहेगा आर्थिक लाभ होगा। पुराने मित्रों से मुकालात होगी। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं।

वृषभ : आज सहयोगियों का भरपूर सहयोग रहेगा। व्यापार में नए सौदे होने की संभावना बनेगी। यात्रा सफल होगी। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। गरीबों को दान दे, परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा।

मिथुन : आज कारोबार में छोटी-छोटी अड़चनें आ सकती हैं। परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बहस हो सकती है। भोजन का ध्यान रखें।

कर्क : आज कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। मित्रों से मुलाकात लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से सम्मान बढ़ेगा।

सिंह : आज कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें।

कन्या : आज आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।

तुला : आज कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। धनलाभ के अवसर मिलेंगे, आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों से मुलाकात होगी और उनके सहयोग से उन्नति के अवसर मिलेंगे। गरीबों की मदद करें।

वृश्चिक : आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। माता-पिता और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से लाभ होगा।

धनु : आज कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य का विशेष घ्‍यान रखें।सामाजिक कार्यों में हिस्‍स लें ।

मकर : आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं। नौकरी खोजने में सफल रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ : आज कारोबार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन का खर्च अधिक हो जाने से मन व्यग्र रहेगा। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें।

मीन : आज आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं।

The post Horoscope Today, 06 September 2021: कर्क राशि वालों को काम में सफलता मिलने के आसार, जानिये और राशियों का हाल appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3jLvVEw

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...