Tuesday, August 24, 2021

Horoscope Today, 25 August 2021: मकर वालों को अचानक धन मिलने से समस्याएं दूर होंगी, जानिए अन्‍य राशियों का हाल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 August 2021, मेष : आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। समस्या दूर होगी। किसी कार्य के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहें। अपना निर्णय स्‍वयं लें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज माता पिता से आर्थिक लाभ मिलना संभव है।

वृष : आज आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए दिन कठिन भरा रहेगा। पारिवार में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। सामान्‍य बातों पर गुस्सा न करें। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन: आपको अपनी आय बढ़ाने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। कार्यालय में कोई महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। पारिवार में शांति रहेगी। सेहत की समस्या हो सकती है।

कर्क: अगर आप नौकरी करते हैं तो बॉस आपसे आज खुश रहेंगे। दिन मिलाजुला रहेगा। कर्ज लेने से बचें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेग। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है। सामाजिक कार्यों में भाग लें।

सिंह : आज आप कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। नये काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। आज आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मौका मिलेगा। घर का माहौल शांत बना रहेगा।

कन्या : सेहत खराब हो सकती है। खर्च करने की आदत भी बदलें। आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार करने वालों को लाभ हो सकता है। जीवन में खुशियां आएंगी। कोई बड़ी समस्या सुलझ जाएगी।

तुला : आज आप सकारात्मक महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन ठीक नहीं है। आज सेहत के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहेगा।

वृश्चिक: आज आर्थिक नुकसान की प्रबल संभावना है। अपने लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। लंबे समय से अटका कोई काम फिर से शुरू हो सकता है। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।

धनु : आज आपको काम का बोझ कम रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। पारिवार में तनाव संभव है। तली हुई चीजों से परहेज करें। आपको ताजे फल और हरी सब्जियां ज्यादा खानी चाहिए।

मकर : आज आपकी योजना के अनुसार सभी काम पूरे होंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन मिलने से धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। अचानक कोई घटना घट सकती है और घर की शांति भंग हो सकती है।

कुंभ : यदि आप कुछ नया करना चाहते हैं तो थोड़ा इंतजार करना होगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको योग और ध्यान करना चाहिए।

मीन : आज आपको हर काम सोच-समझकर करना होगा। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले खुद लेने से बचें। दूसरों के मामलों में दखल न दें और अपने काम पर ध्यान दें। गुस्सा करने से बचें, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

The post Horoscope Today, 25 August 2021: मकर वालों को अचानक धन मिलने से समस्याएं दूर होंगी, जानिए अन्‍य राशियों का हाल appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3B69rnB

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...