Sunday, June 19, 2022

UP Politics: भाजपा, सपा के साथ आजम खान की प्रतिष्ठा से जुड़ा रामपुर का उपचुनाव

अलीगढ़ का ताला-चाबी और रामपुर का चाकू मशहूर ब्रांड माना जाता है। नवाबों के नाम से मशहूर रामपुर सपा सरकार में सत्ता का केंद्र माना जाता था। लेकिन योगीराज आने के बाद रामपुर में सबकुछ बदल चुका है। रामपुर के लोकसभा उपचुनाव में सपा, भाजपा के साथ आजम खान की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है।

कहा जा रहा है कि रामपुर में सपा आजम खान के भरोसे चुनावी पिच पर उतरी है। इसलिए आजम खान के करीबी को सपा का टिकट मिला है। इस चुनाव में घनश्याम सिंह लोधी भाजपा और मोहम्मद आसिम रजा सपा के उम्मीदवार हैं। लेकिन दोनों दलों के उम्मीदवार आज़म खान के करीबी माने जाते हैं। घनश्याम सिंह लौधी पहले कभी आजम खान के साथ थे पर अब भाजपा में हैं।

रामपुर लाेकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीटें हैं। इसमें बिलासपुर से बलदेव सिंह अवलेख और मिलख से राजबाला भाजपा की विधायक हैं। बाकी रामपुर से मोहम्मद आजम खान, स्वार विधानसभा से इनके बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला खान और चमरौआ से नसीर अहमद खान सपा के विधायक हैं।मोहम्मद आजम खान के इस्तीफे से खाली लाकसभा सीट पर उप चुनाव हो रहा है। मतदान 23 जून को होना है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के आज़म खान को 5.59.177 वोट और भाजपा की जया प्रदा को 4.49.180 वोट मिले थे।

जया प्रदा 2009 और 2014 में रामपुर से सपा की सांसद रह चुकी हैं, लेकिन 2019 के चुनाव में रामपुर से हार गई थीं। पिछले दस चुनाव के नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस चार बार और सपा- भाजपा के तीन तीन बार सांसद यहां से बन चुके हैं। इसमें 1984 और 1989 में जुल्फीकार अली खान,1996 और 1999 में बेगम नूर बानो कांग्रेस की सांसद चुनी गई थीं।

1991 में राजेंद्र शर्मा, 1998 में मुख्तार अब्बास नकवी और 2014 में नेपाल सिंह भाजपा के सांसद बने थे। 2004 और 2009 में जया प्रदा और 2019 में आज़म खान सपा के सांसद बने थे। रामपुर में हिन्दू व मुस्लिम वोटरों की संख्या अमूमन समान है। रामपुर, स्वार और चमरौआ मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। रामपुर में 63, स्वार में 55 और चमरौआ में 53 फीसद मुस्लिम मतदाता हैं। लेकिन बिलासपुर में मुस्लिम मतदाता 30 फीसद है। देखना दिलचस्प होगा कि इनका वोट चुनाव को क्या रुख देता है।



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/56H0Gqi

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...