Sunday, June 5, 2022

नौ सौ चूहे खाके बिल्ली हज को चली, नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को सस्पेंड करने पर कांग्रेस का तंज

पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ने पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) पर कार्रवाई की है। पार्टी ने शर्मा को प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है। इस मामले में दिल्ली भाजपा के मीडिया हेड नवीन कुमार जिंदल पर भी गाज गिरी है। उन्हें भी पार्टी से निकाल दिया गया है।

कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा को ये कदम मिडिल ईस्ट (Middle East) के दवाब में उठाना पड़ा है। अच्छा तो तब होता जब देश में हुए विरोध के बाद ही ऐसा एक्शन लिया जाता। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बयान जारी कर भाजपा की इस कार्रवाई को ”नौ सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चली” बताया है।

रणदीप सिंह सुरजेवाला के बयान में लिखा है, भाजपा ने आज कहा है कि वो ऐसी किसी विचारधारा के खिलाफ नहीं है जो किसी धर्म या संप्रदाय का अपमान करता है। यह खुले तौर पर नकली बहाना है जो कि स्पष्ट रूप से दिखता है और डैमेज कंट्रोल की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं है। इसे ही कहते हैं- नौ सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चली

कांग्रेस की प्रतिक्रिया में आगे कहा गया है, सच तो ये है कि भाजपा ने बहुत कम समय में अपने संकीर्ण राजनीतिक एजेंडे को बनाए रखने के लिए भारत को धार्मिक ध्रुवीकरण के एक अंधेरे युग में धकेल दिया है। भाजपा और उसके नेतृत्व को सत्ता की अपनी लालसा की वजह से देश की राजनीति में हो रही इस अपूरणीय क्षति को लेकर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।

बता दें कि नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी अब अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन चुकी है। दुनिया भर में शर्मा के बयान की निंदा हो रही। कतर-कुवैत और ईरान ने भारतीय राजदूतों को तलब कर इस मुद्दे पर नाराजगी जताई है। करत ने नूपुर शर्मा के बयान को दुनिया भर के मुस्लिमों का अपमान बताया है। साथ ही विशेष रूप से ये उम्मीद जतायी है कि भारत सरकार फौरन इन टिप्पणियों की निंदा करेगी। कतर से पहले ओमान के ग्रैंड मुफ्ती ने भी नूपुर शर्मा के बयान को लेकर भाजपा को घेरा था।



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/JpwbPWQ

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...