Monday, June 20, 2022

भगवंत मान ने 2 दिनों में हवाई यात्रा पर खर्च कर दिए 56 लाख- कांग्रेस नेता ने दिखाया कागज, ‘दिल्ली के आकाओं’ पर कसा तंज

पूर्व हॉकी खिलाड़ी और जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है। परगट सिंह ने ट्विटर पर सीएम मान की हवाई यात्राओं के टिकट की कॉपी शेयर करते हुए बताया कि भगवंत मान ने दो दिन में हवाई यात्रा पर 56 लाख रुपए खर्च किए हैं।

परगट सिंह ने सोमवार (20 जून 2022) को ट्वीट कर कहा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2 दिन में हवाई जहाज़ पर खर्चे 56 लाख रुपए। भगवंत मान जी ये पैसा पंजाब के लोगों के टैक्स का है, जिसे आप अपने और दिल्ली के आकाओं पर उड़ा रहे हैं। रहम कीजिए पंजाब पर थोड़ा, आम नहीं खास से भी ऊपर हैं खर्चे आपके। खास आदमी पार्टी।”

गुजरात दौरे में एयरक्राफ्ट पर खर्चे 44.86 लाख: इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के गुजरात दौरे के लिए इस्तेमाल किए गए एयरक्राफ्ट का बिल 44.86 लाख रुपए आया था। भगवंत मान और केजरीवाल 1 से 3 अप्रैल तक गुजरात के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की वर्चुअल शुरुआत की थी।

आरटीआई से मिली थी जानकारी: बठिंडा निवासी हरमिलाप सिंह ग्रेवाल ने आरटीआई दाखिल कर भगवंत मान के गुजरात और हिमाचल प्रदेश दौरे के खर्च का ब्योरा मांगा था। जिसके बाद नागरिक उड्डयन विभाग ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के तीन दिवसीय गुजरात दौरे के लिए किराए पर लिए गए एयरक्राफ्ट का 44,85,967 रुपये का बिल विभाग को मिला है। विभाग ने जवाब में यह भी बताया कि 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री की हिमाचल प्रदेश की यात्रा सरकारी हेलिकाप्टर के जरिए की गई थी, जिसे सरकारी यात्रा खर्च में दर्ज किया गया है।

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान का 16 मार्च 2022 को हुआ शपथ समारोह भी काफी शानदार हुआ था। शहीद भगत सिंह के गांव खटकरकलां में आयोजित इस शपथग्रहण समारोह के लिए दो करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए थे। साथ ही पार्किंग के लिए खेतों से गेहूं की हरी फसल भी साफ की गयी थी। समारोह के लिए 100 एकड़ की जमीन ली गई थी जिसमें से 50 एकड़ मेन इवेंट और 50 एकड़ जमीन पार्किंग के लिए थी।



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/qId6inW

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...