Tuesday, May 24, 2022

छोड़ दिए पार्टी पर जुबान पर रह गया नाम…बीजेपी की प्रेस कांफ्रेंस में कर्नल कोठियाल ने लिया AAP का नाम

उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल भाजपा में शामिल होने के बाद भी लगता है पुरानी पार्टी को नहीं भुला पाए हैं। भाजपा नेताओं के साथ प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कर्नल कोठियाल की जुबान फिसल गई और बोले कि “इतने अच्छे लड़के AAP पार्टी की युवा टीम में हैं”, फिर उनको अचानक याद आया कि अब भाजपा में आ गया हूं तो बोले Sorry BJP की युवा टीम में हैं। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। एक क्षण के लिए वे भी चौंक गए थे।

इससे पहले आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल मंगलवार (24 मई, 2022) को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

अजय कोठियाल ने 18 मई को आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेजकर कहा था कि वे पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

कर्नल कोठियाल पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया है कि चुनाव के दौरान वे गंभीरता नहीं दिखाए। वे अपने विधानसभा क्षेत्र के अलावा किसी दूसरे क्षेत्र में प्रचार के लिए भी नहीं गए थे। इससे उन पर सवाल उठने लगे थे। कई लोगों ने उन्हें भाजपा के लिए काम करने वाला नेता कहा। हालांकि कर्नल कोठियाल ने इससे इंकार किया है, लेकिन अब वे स्वयं भाजपा में शामिल होकर आम आदमी पार्टी पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं।

कर्नल अजय कोठियाल भारतीय सेना से रिटायर हैं, उन्होंने सेना में रहते हुए 17 खूंखार आतंकियों को ढेर किया था। इसके बाद वे काफी चर्चाओं में आ गए थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होते समय कहा था कि वह एक संस्था के जरिए नगर, कस्बों और गांवों में बेटियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविरों की शुरुआत करेंगे। किशोरियों और युवतियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देंगे, ताकि वे अपनी सुरक्षा खुद कर सकें।



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/bZq4ycC

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...