Monday, May 9, 2022

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, IPL 2022 से बाहर हुए सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपने बाएं हाथ की एक मांसपेशी में चोट लगने के बाद आईपीएल 2022 के बाकी सीजन से बाहर हो गए हैं। उनके 6 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी। उस मैच में उन्होंने अपनी टीम के लिए 11 गेंद में 13 रन बनाए थे। मुंबई ने वह मैच 5 रन से जीता था।

यह दूसरी बार है जब सूर्यकुमार हाल के महीनों में चोट के कारण बाहर हुए हैं। सूर्यकुमार यादव का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए भी अच्छी खबर नहीं है। इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप होना है। यदि वह अपनी चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाते हैं, तो यह टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। सूर्यकुमार यादव की गिनती टीम इंडिया के बड़े मैच विनर्स में होती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सूर्यकुमार यादव को टीम से हटाने का फैसला बीसीसीआई की फिटनेस टीम की परामर्श से लिया गया है। आईपीएल की शुरुआत से पहले, सूर्यकुमार यादव ने बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में ठीक होने में 3 सप्ताह बिताए थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के अंतिम मैच में उनके अंगूठे पर एक हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था। नतीजतन, वह आईपीएल 2022 के पहले सप्ताह में नहीं खेल पाए। वह 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए थे।

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 8 मैच में 43.29 के औसत से 303 रन बनाए। इसमें उनके तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। सूर्यकुमार अब नौ जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेले जाने वाली पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए फिट होने की रेस में हैं। उनकी नजर इस साल होने वाले टी20 विश्व कप पर भी है।



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/l2xD0fZ

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...