Monday, April 25, 2022

यूक्रेन संकट में अमेरिका खुलकर आया सामने

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लायड आस्टिन की यूक्रेन यात्रा के बाद अमेरिका अब खुलकर सामने आ गया है। दोनों मंत्रियों की यात्रा के बाद अमेरिका ने यूक्रेन के लिए नई सैन्य सहायता और राजनयिक समर्थन की घोषणा की है।ब्लिंकन और आस्टिन कीव की यात्रा पर गए थे, जिसे पूरी तरह से गुप्त रखा गया था।

रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद वरिष्ठ अमेरिकी मंत्रियों की युद्धग्रस्त देश की यह पहली यात्रा है। दोनों नेताओं ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और उनके सलाहकारों से कहा कि अमेरिका विदेशी सैन्य वित्तपोषण से 30 करोड़ डालर से अधिक की मदद प्रदान करेगा और 16.5 करोड़ डालर के गोला-बारूद की बिक्री को भी मंजूरी दी गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जल्द ही यूक्रेन में राजदूत के रूप में अपने उम्मीदवार की घोषणा करेंगे और युद्ध से पहले यूक्रेन छोड़ने वाले अमेरिकी राजनयिक आगामी सप्ताह लौटना शुरू कर देंगे। कीव में अमेरिकी दूतावास फिलहाल बंद रहेगा। आस्टिन और ब्लिंकन के साथ पोलैंड की यात्रा करने वाले पत्रकारों को यात्रा समाप्त होने तक इस मामले पर खबर देने से मना किया गया था। ये पत्रकार दोनों मंत्रियों के साथ यूक्रेन भी नहीं गए थे, प्रतिनिधिमंडल के लौटने तक ये दक्षिण-पूर्व पोलैंड में ही रुके थे। इसके लिए विदेश मंत्रालय और पेंटागन के अधिकारियों ने सुरक्षा व चिंताओं का हवाला दिया था।

आस्टिन और ब्लिंकन ने यूक्रेन, 15 सहयोगी और साझेदार देशों के लिए विदेशी सैन्य वित्तपोषण के रूप में कुल 71.3 करोड़ डालर की मदद की घोषणा की है। इनमें से करीब 32.2 करोड़ डालर की राशि यूक्रेन के लिए निर्दिष्ट की गई है। शेष राशि को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के अन्य सदस्यों और अन्य देशों में विभाजित किया जाएगा, जिन्होंने युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन को महत्त्वपूर्ण सैन्य आपूर्ति प्रदान की है।



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/AHcjol0

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...