Monday, April 4, 2022

कौन हैं विनय मोहन क्वात्रा जो लेंगे विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह, कई देशों में रह चुके राजदूत

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को विनय मोहन क्वात्रा को भारत का अगला विदेश सचिव नियुक्त किया है। क्वात्रा नेपाल में भारत के राजदूत हैं। वो हर्षवर्धन श्रृंगला के स्थान पर विदेश सचिव का पद संभालेंगे। जोकि इस महीने के अंत में रिटायर हो रहे हैं। बता दें कि विनय मोहन क्वात्रा की छवि विदेशी कूटनीति के मामलों में बेहद अच्छी मानी जाती है।

उनकी नियुक्ति से साफ है कि भारतीय विदेश मंत्रालय का क्वात्रा पर अटूट विश्वास है। भारत सरकार ने उन्हें नेपाल में राजूदत बनाने के बाद अब एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। वहीं हर्षवर्धन श्रृंगला के 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। भारतीय विदेश सेवा (IFS) के सदस्य क्वात्रा को कई तरह के कार्यों में लगभग 32 वर्षों का अनुभव है।

क्वात्रा ने भारत के राजदूत के रूप में फ्रांस में भी काम किया है। उससे पहले उन्होंने 2015 से 2017 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय में काम किया है। 1988 में IFS में शामिल होने के बाद क्वात्रा ने 1993 तक जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन में तीसरे सचिव और फिर दूसरे सचिव के रूप में कार्य किया।

वहां फ्रेंच भाषा सीखने के अलावा, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसियों और मानवाधिकार आयोग से संबंधित कार्य भी संभाला। इस समय में क्वात्रा ने जिनेवा में ग्रेजुएट स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में डिप्लोमा भी हासिल किया। विनय मोहन क्वात्रा ने 1993 और 2003 के बीच संयुक्त राष्ट्र से जुड़े मुख्यालय में एक डेस्क अधिकारी के रूप में कार्य किया। बाद में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और उज़्बेकिस्तान में राजनयिक मिशनों में काम किया।

क्वात्रा ने 2003 और 2006 के बीच काउंसलर के रूप में काम किया और बाद में बीजिंग दूतावास में मिशन के उप प्रमुख के रूप में कार्य किया। 2006 से 2010 तक, क्वात्रा ने नेपाल में सार्क सचिवालय में व्यापार, अर्थव्यवस्था और वित्त ब्यूरो के प्रमुख के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

उन्होंने 2015 से 2017 तक पीएम कार्यालय में काम करने के बाद अगस्त 2017 से फरवरी 2020 तक वो फ्रांस में भारत के राजदूत थे। इसके बाद मार्च 2020 से अब तक वो नेपाल में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।

कौन हैं हर्षवर्धन श्रृंगला: डॉक्टर हर्षवर्धन श्रृंगला भारतीय विदेश सेवा के 1984 बैच अधिकारी हैं। उनकी छवि एक कुशल राजनयिक की है। बीते 35 सालों के करियर में उन्होंने अनेक ज़िम्मेदारियां संभाली हैं। श्रंगला अमेरिका में भारत के राजदूत के तौर पर भी काम कर चुके हैं। श्रृंगला को भारत के पड़ोसी देशों जैसे बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार और मालदीव को लेकर अच्छी जानकारी है।

श्रृंगला ने राजधानी दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक किया है। आर्थिक कूटनीति के क्षेत्र में उन्हें अच्छी जानकारी हासिल है। उन्हें भारतीय भाषाओं के साथ-साथ फ्रेंच, वियतनामी और नेपाली भाषा भी अच्छी तरह से आती है।



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/Vy84oOK

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...