Saturday, March 26, 2022

IPL: एमएस धोनी ने 3 साल बाद जड़ा पचासा, फिफ्टी जड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय बने; शिखर धवन और राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड तोड़े

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने 26 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का पहला अर्धशतक लगाया। वह कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ अपनी टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से सबसे अधिक चौके भी लगाए।

एमएस धोनी ने आईपीएल में करीब 3 साल बाद अर्धशतक लगाया। इससे पहले उन्होंने आईपीएल में अपना आखिरी अर्धशतक 21 अप्रैल 2019 को लगाया था। तब उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के खिलाफ 84 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल में सबसे अधिक उम्र में अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने राहुल द्रविड़ का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का भी खास रिकॉर्ड तोड़ा।

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 40 साल 262 दिन की उम्र में अपना अर्धशतक लगाया। उनसे पहले यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के नाम था। द्रविड़ ने 2013 में आईपीएल में अपना आखिरी अर्धशतक लगाया था। तब उनकी उम्र 40 साल 116 दिन थी।

ओवरऑल बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज बल्लेबाज हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एडम गिलक्रिस्ट शीर्ष पर हैं। एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने 2013 में अपना आखिरी आईपीएल अर्धशतक लगाया था।

उस समय एडम गिलक्रिस्ट की उम्र 41 साल 181 दिन थी। दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं। क्रिस गेल (Chris Gayle) ने 2020 में आईपीएल में अपनी आखिरी फिफ्टी जड़ी थी। तब उनकी उम्र 41 साल 39 दिन थी।

एमएस धोनी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा नाबाद 50+ रन बनाने के मामले में शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा। धोनी ने आईपीएल में 20वीं बार नाबाद 50 या उससे ज्यादा रन बनाए। शिखर धवन आईपीएल में ऐसा 19 बार कर चुके हैं।

ओवरऑल बात करें तो इस मामले में शीर्ष पर साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स हैं। डिविलियर्स अब हर तरह के क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर के दौरान 23 बार 50 या उससे ज्यादा रन की नाबाद पारी खेली।



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/gWYKxRy

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...