Tuesday, March 29, 2022

IPL 2022: संजू सैमसन ने तोड़ा शेन वाटसन का रिकॉर्ड, आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने वाले गेंदबाज बने भुवनेश्वर कुमार

Indian Premier League 2022 SRH vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 5वें मैच में संजू सैमसन ने 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी 27 गेंद की पारी के दौरान चौकै से ज्यादा छक्के लगाए। संजू ने 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने शेन वाटसन का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने भी एक कीर्तिमान अपने नाम किया।

भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट (जिन गेंदों पर कोई रन नहीं बना हो) बॉल्स फेंकने वाले गेंदबाज बने। भुवनेश्वर के पहले यह रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम था। हरभजन ने आईपीएल की 160 पारियों में 1268 डॉट गेंदें फेंकी थीं। भुवनेश्वर ने 133वीं पारी में ही हरभजन को पीछे छोड़ दिया। भुवनेश्वर के नाम आईपीएल में अब 1280 डॉट गेंदें हो चुकी हैं। भुवनेश्वर ने आईपीएल में अब तक 133 मैच में 25.29 के औसत और 7.29 की इकॉनमी से 143 विकेट लिए हैं।

संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। संजू के राजस्थान रॉयल्स के लिए अब 110 छक्के हो चुके हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड शेन वाटसन (Shane Watson) के नाम था। वाटसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 105 छक्के लगाए थे। इस मामले में जोस बटलर तीसरे नंबर पर हैं। वह अब तक राजस्थान रॉयल्स के लिए 67 छक्के लगा चुके हैं। चौथे नंबर पर यूसुफ पठान हैं। उनके नाम 61 छक्के हैं। पांचवें नंबर पर अंजिक्य रहाणे हैं। रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 53 छक्के लगाए थे।

संजू सैमसन (Sanju Samson) 2020 के बाद आईपीएल में स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) हैं। संजू सैमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 4 छक्के स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ लगाए। वह 2020 से अब तक स्पिनर्स के खिलाफ 26 छक्के लगा चुके हैं। धवन ने अब ततक 20 छक्के लगाए हैं। नितीश राणा 19 छक्के के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इशान किशन और ग्लेन मैक्सवेल 17-17 छक्के के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच की बात करें तो केन विलियमसन की टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआती 6 ओवर (पावर प्ले) में 3 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 14 रन बनाए। आईपीएल के इतिहास में पावर प्ले में यह किसी टीम का सबसे खराब प्रदर्शन है। इससे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम दर्ज था। उसने आईपीएल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 6 ओवर में 14 रन बनाए थे, लेकिन तब उसके 2 विकेट ही गिरे थे।



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/RWUJ1G9

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...