Friday, March 11, 2022

तीसरा विकल्प

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष की तस्वीर भी साफ हो गई है। पांच में से चार राज्यों में बीजेपी का कमल खिल गया और एक राज्य में झाड़ू ने झंडा गाड़ दिया। इस बार के चुनाव परिणामों के लिहाज से यह ऐतिहासिक चुनावों में दर्ज हो गया है। इस बार बड़े-बड़े दिग्गजों की जमानत जब्त हो गई। कई किरदार ऐसे धराशायी हुए, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। खासकर पंजाब में।

उतर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का दुबारा सत्ता पर काबिज होना यह दर्शाता है कि यूपी की जनता ने विकास के मुद्दे पर वोट देकर योगी की कार्यशैली को और मजबूती प्रदान की। पंजाब में केजरीवाल का जादू चलना यह दिखाता है कि आज भी जनता की बुनियादी आवश्यकताएं ही चुनावों में मुख्य मुद्दा हैं। दिल्ली में आप के कार्यों का असर साफ रूप से झलका। आने वाले समय में देश के अन्य राज्यों में भी आम आदमी पार्टी सरकारों के लिए चुनौती बन कर जरूर उभरेगी, क्योंकि अब जनता के सामने तीसरा विकल्प तैयार हो चुका हैं।

हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। लेकिन इन सबके आलावा एक और पहलू है, जनता द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने की प्रतिज्ञा को साकार करने की।

  • अर्जुन प्रताप सिंह इंदा, जोधपुर


From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/PdhNAWl

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...