Friday, March 25, 2022

सिराथू सीटों से हारकर भी डिप्‍टी सीएम बने केशव प्रसाद मौर्य ने बता दिया 2024 इलेक्‍शन में बीजेपी का टारगेट

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को पद की शपथ लेने के बाद कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 में से 75 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। वह विधानसभा चुनाव में सिराथू से उम्मीदवार थे और उन्हें यहां से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “लोक कल्याण संकल्प पत्र (घोषणापत्र) हमारा रोडमैप है। हम इसके अनुसार काम करेंगे। आगे बढ़ते हुए हमारा लक्ष्य 2024 (लोकसभा चुनाव) में 75+ सीटें है। ” उन्होंने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखेगी।

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 80 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शपथ मुख्यमंत्री पद की थीपथ दिलाई। इस दौरान यहां 50 हजार से अधिक लोग उपस्थित रहे।

लखनऊ में भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के नेता भी शामिल हुए। इस दौरान दो उपमुख्यमंत्रियों सहित कुल 52 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली।

केशव प्रसाद मौर्य के अलावा ब्रजेश पाठक ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 403 में से 255 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी और 41.29 फीसदी वोट शेयर हासिल किया। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार जीत के साथ रिकॉर्ड बनाया है। यह पहली बार है जब कोई पार्टी 37 साल बाद लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर सत्ता में लौटी है।



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/r7gDkEV

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...