Friday, February 25, 2022

UP Election: जीत गए अखिलेश और बन गई सपा सरकार तो क्‍या होगी चाचा की भूमिका? पढ़ें इस सवाल पर क्‍या बोले शिवपाल

यूपी चुनाव से पहले सपा के साथ वापस आए अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लगातार चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं जब उनसे पूछा गया कि अगर अखिलेश की सरकार यूपी में बनती है तो उनकी क्या भूमिका होगी, तो उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका महत्वपूर्ण ही रहेगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर उन्होंने दावा किया यूपी के करहल सीट से वो काफी मतों से जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी एसपी बघेल अपनी जमानत बचा लें वहीं बड़ी बात होगी। शिवपाल यादव ने दावा किया इस बार के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत होगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने कहा कि आज भी उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है और सरकार बनने पर भी महत्वपूर्ण ही रहेगी।

मुलायम सिंह को करहल में चुनाव प्रचार में आने के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ये उनका घर है। उनका संसदीय क्षेत्र है करहल, वो खुद वहां जाते हैं, उन्हें कौन रोक सकता है? उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ सपा गठबंधन का कोई भी नहीं जाएगा। शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो मुलायम सिंह के परिवार को एकजुट होते देख घबरा गई है। इसलिए वो हमारे परिवार पर हमले कर रही है।

दरअसल शिवपाल सिंह यादव एक समय में सपा में नंबर दो माने जाते थे, लेकिन पारिवारिक विवाद के बाद सपा टूटी और उन्होंने अपनी पार्टी प्रसपा बना ली। हालांकि उन्हें वहां सफलता हाथ नहीं लगी। इस चुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवपाल यादव दोनों एक साथ आ गए और शिवपाल यादव को सपा प्रमुख ने जसवंत नगर से उम्मीदवार बना दिया।

वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अयोध्या के हनुमान गढ़ी का दौरा किया। वहां उन्होंने कहा कि वो यहां आते रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि किसने विकास कार्य किया है। वो अयोध्या को आधुनिक बनाने के साथ-साथ धार्मिक परंपरा बचाए रखेंगे। इसके अलवा अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि जब वो गोरखपुर जाएं तो गुल्लु के लिए बिस्किट जरूर लेकर जाएं।

The post UP Election: जीत गए अखिलेश और बन गई सपा सरकार तो क्‍या होगी चाचा की भूमिका? पढ़ें इस सवाल पर क्‍या बोले शिवपाल appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/N8VG6TY

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...