Thursday, February 10, 2022

Hijab dispute:दिल्ली के शाहीन बाग तक पहुंची कर्नाटक मामले की तपिश, हिजाब के समर्थन में सड़क पर उतरीं महिलाएं

कर्नाटक के हिजाब विवाद ने देश की राजधानी दिल्ली में दस्तक दे दी है। एक बार फिर शाहीन बाग इसको लेकर सुर्खियों में है। गुरुवार देर शाम शाहीन बाग की महिलाएं कर्नाटक के हिजाब विवाद के खिलाफ सड़क पर उतरीं। उन्होंने नारेबाजी कर कहा कि सारे नियम केवल एक धर्म के लिए क्यों बनाए जा रहे हैं।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि वो यहां उडुपी और कर्नाटक के अन्य इलाकों में हिजाब को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद हिजाब के समर्थन में यहां इकट्ठा हुई हैं। उनका कहना है कि हिजाब पहनना उनका अधिकार है। वो इसके समर्थन में प्रदर्शन कर रही हैं। उनका कहना था कि वो कर्नाटक की लड़कियों के साथ हैं। वो ये संदेश देना चाहती हैं कि वो उनके साथ हैं। ड्रेस कोड को लेकर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि हिजाब पहनने में दिक्कत क्या है। स्कूल में पूजा होती है। जैसे त्योहार मनाए जाते हैं, वैसे ही हिजाब पहनना उनका अधिकार है।

दिल्ली का शाहीन बाग 2019 में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का केंद्र बन गया था। कोरोना को देख सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया था। उसके बाद से यहां पर अमूमन शांति ही रही। लेकिन आज केस तेवर देखकर लगा कि मामला तूल पकड़ने वाला है। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा कर्मियों को मौके पर तैनात कर दिया। लेकिन महिलाएं हिजाब के समर्थन में डटी हुई थीं।

क्या है मामला

दिसंबर 2021 में उडुपी महिला पीयू कॉलेज की छह छात्राओं ने ऐसा दावा किया था कि अधिकारियों की तरफ से कथित तौर पर उन्हें हिजाब पहनकर क्लास में बैठने से मना किया है। इसे लेकर छात्राओं ने कॉलेज के गेट पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया था। फिलहाल कर्नाटक हाईकोर्ट कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोर्ट का कहना है कि मामले का निपटारा होने तक सभी पक्ष संयम बरतें और धार्मिक परिधान न पहनें।

आईसा के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

वाम संबद्ध ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा) ने कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने से रोकने पर छात्राओं के प्रति एकजुटता दिखाते हुए यहां बृहस्पतिवार को कर्नाटक भवन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। कम से कम 50 लोगों को हिरासत में लिया गया और मंदिर मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया।

छात्र इकाई ने एक बयान में कहा कि कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। आईसा की जेएनयू इकाई के सचिव मधुरिमा कुंडू को दिल्ली पुलिस की कांस्टेबल ने नाखूनों से नोचा। पुलिस ने आईसा की तख्तियां और ढफली गायब कर दी और अब वह उन्हें लौटाने से इनकार कर रही है। हम मधुरिमा और अन्य महिला कॉमरेड पर हमला करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हैं।

पुलिस ने बताया कि आईसा और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई)के सदस्य मध्य दिल्ली में शाम चार बजे के करीब एकत्रित हो गए। उन्हें कौटिल्य मार्ग में असम भवन के पास से हिरासत में लेकर बसों से पुलिस थाने ले जाया गया।

The post Hijab dispute:दिल्ली के शाहीन बाग तक पहुंची कर्नाटक मामले की तपिश, हिजाब के समर्थन में सड़क पर उतरीं महिलाएं appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/Lch3TtG

बुजुर्ग से मारपीट मामले में कैब चालक के खिलाफ 14 घंटे बाद FIR, एकनाथ शिंदे के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई

बुजुर्ग से मारपीट मामले में कैब चालक के खिलाफ 14 घंटे बाद FIR, एकनाथ शिंदे के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई From: ABP Live Read Full Post...