Sunday, February 13, 2022

जीतने की क्षमता रखने वालों को बनाया है उम्मीदवार : हरीश रावत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हैं। वे उत्तराखंड के तीन साल मुख्यमंत्री रहे। उससे पहले वे कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा केंद्र में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उत्तराखंड कांग्रेस में वे अकेले ऐसे नेता हैं जिनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव है। भले ही वे किसी दलित को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की बात कहते रहते हैं परंतु वे मुख्यमंत्री पद के प्रबल और स्वाभाविक दावेदार हैं। राज्य में उनके कद का नेता कांग्रेस में कोई और नहीं है। विधानसभा चुनाव के संदर्भ में उनसे हुई बातचीत के प्रमुख अंश…

सवाल- इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रमुख मुद्दे क्या हैं?

’ कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र में ‘चार धाम-चार काम’ को प्रमुखता से उठाया है। सत्ता में आने पर तुरंत अपने घोषणापत्र को अमल में लाएंगे। हमने अपने चार कामों को पुष्पों के रूप में देवभूमि उत्तराखंड के पवित्र चार धामों के श्री चरणों में समर्पित कर दिया है। हमारे चार काम हैं… गैस सिलेंडर 500 रुपए में देना, आर्थिक रूप से जरूरतमंद चार लाख परिवारों को 40 हजार रुपए सालाना देना, चार लाख युवाओं को रोजगार देना तथा राज्य की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक करना, हर घर हर द्वार स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उत्तराखंड की उत्तराखंडियत को पुन: स्थापित करना। मैंने अपने कार्यकाल में उत्तराखंड की प्राचीन परंपराओं को पुनर्जीवित करने का कार्य किया था। भाजपा ने उन सब पर पलीता लगा दिया। अब मेरा मकसद उत्तराखंडियत को मजबूती प्रदान करना है।

सवाल- इस बार जनता का रुझान आप किस ओर देखते हैं?

’उत्तराखंड की जनता ने मन बना लिया है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन किया जाए। जनता जनार्दन के आशीर्वाद से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। मैं मतदाताओं से प्रार्थना करता हूं कि वे कांग्रेस को इतना अधिक बहुमत दें कि सरकार सुगमता से चल सके और 2016 की तरह भाजपा हमारी सरकार को तोड़ने का साहस ना कर सके। मैं भाजपा की तरह घमंड से यह नहीं कहता कि हमारी 60 के पार सीटें आएंगी बल्कि इस बार राज्य की जनता भाजपा को तड़ीपार कर देगी।

सवाल- इस बार कांग्रेस पर टिकट बंटवारे को लेकर कई आरोप लगे, आपका क्या कहना है?

’देखिए, टिकट वितरण में हमने ऐसे उम्मीदवार उतारे, जो जिताऊ हों, टिकट के दावेदार पार्टी के कई कार्यकर्ता होते हैं, टिकट तो केवल एक को मिलता है। कांग्रेस ने पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा है। कांग्रेस के प्रति जनता और कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। मेरा विधानसभा क्षेत्र लाल कुआं मेरे लिए अमृत कुंड है। इस अमृत कुंड से निकले हुए अमृत से मैं पूरे राज्य का विकास और भला करना चाहता हूं।

सवाल- कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री कौन होगा, क्या आप मुख्यमंत्री के दावेदार हैं?

’हम सब प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता सोनिया जी ,राहुल जी, प्रियंका जी के नेतृत्व में और उनके मार्गदर्शन में चुनाव लड़ रहे हैं। हमारा पहला मकसद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत जुटाना है। पार्टी एकजुटता से लड़ी है। मुख्यमंत्री तय करना हमारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया जी का काम है। वे जिसे जिम्मेदारी देंगी, हम सब मिलकर उन्हें अपना समर्थन और सहयोग देंगे। कांग्रेस मजबूत सरकार देगी जो राज्य के विकास के लिए जन कल्याण के काम करेगी। राज्य की जनता भाजपा की गलत नीतियों से त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी, राजनीतिक अस्थिरता ने जनता की कमर तोड़ दी है। नौजवान, महिलाएं, किसान, दलित सब भाजपा राज से परेशान हैं और भाजपा के शासन से मुक्ति चाहते हैं।

वाल- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि भाजपा सत्ता में आने पर राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करेगी ,आपका क्या कहना है?

’दरअसल मुख्यमंत्री धामी अपनी और अपनी पार्टी की हार के डर से इतने अधिक सहमे हुए हैं कि वे महंगाई, बेरोजगारी तथा अन्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इधर-उधर की बातें करने लगे हैं। साफ है है कि राज्य से भाजपा की विदाई तय है। भाजपा का झूठ धड़ाम हो चुका है। हमारा मकसद राज्य की जनता को महंगाई, बेरोजगारी से निजात दिलाना है।

The post जीतने की क्षमता रखने वालों को बनाया है उम्मीदवार : हरीश रावत appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/IjmCN3E

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...