Wednesday, February 2, 2022

यूपी विधानसभा चुनाव से दूर सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह उत्तराखंड में स्टार प्रचारक, नवजोत सिंह सिद्धू का नाम नहीं, सीएम चन्नी लिस्ट में

उत्तर प्रदेश चुनाव के दूसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट बीते दिन जारी की गई तो उसे देख हैरत हुई कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम उसमें नहीं था। हालांकि पार्टी ने आज उत्तराखंड के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की तो उसमें सोनिया के साथ मनमोहन सिंह शामिल थे। यानि यूपी चुनाव से दूरी बनाने वाले दोनों दिग्गज उत्तराखंड में पार्टी के लिए वोट मांगते दिखने वाले हैं।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सोनिया पहले नंबर पर हैं तो डा. मनमोहन सिंह दूसरे। उसके बाद राहुल व प्रियंका का नाम है। गुलाम नबी पांचवें नंबर पर हैं। छठे पर देवेंद्र यादव और उसके बाद सूबे के दिग्गज हरीश रावत का नाम है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला यहां प्रचार करेंगे जबकि यूपी चुनाव में वो सक्रिय नहीं दिखे। उनका नाम 16वें नंबर पर है। हरियाणा के सीएम रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम नदारद है। उनके बेटे दीपेंद्र को रणदीप के नीचे रखा गया है।

लिस्ट की जो खास बात है वो ये कि पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को उत्तराखंड का स्टार प्रचारक बनाया गया है जबकि खुद को स्टार मानने वाले नवजोत सिद्धू सीन से गायब हैं। यानि चन्नी पर आलाकमान का भरोसा सिद्धू से कहीं ज्यादा है। वैसे भी पंजाब में दोनों के बीच सिर फुटौव्वल लगाजार जारी है।

नवजोत सिंह सिद्धू माता का दर्शन करने वैष्णो देवी पहुंचे

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुट पहाड़ी पर माता वैष्णो देवी का दर्शन करने पहुंचे। सिद्धू दोपहर को आधार शिविर कटरा पहुंचे। वहां से वह माता वैष्णो देवी की पूर्जा अर्चना करने सीधे भवन (गर्भ गृह) गए। सिद्धू के रात में धर्मस्थल पर ठहरने व बृहस्पतिवार को सुबह प्रार्थना में हिस्सा लेने की संभावना है। उसके बाद वह पंजाब लौट जाएंगे।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया कि स्वर्ग जैसे धाम पर गर्मजोशी, प्याार एवं स्नेह से दिल भर आया। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें उनके साथ कुछ श्रद्धालु सेल्फी ले रहे हैं। सिद्धू ने ट्विटर पर लिखा कि माता वैष्णोदेवी के मार्ग में माता की दैवीय कृपा ने धर्म के रास्ते पर हमेशा मेरी रक्षा की है। उनके आशीर्वाद के लिए उनके चरण कमल में, दुष्टां दा विनाश कर, पंजाब दा कल्याण कर सच धरम दी स्थापना कर।

The post यूपी विधानसभा चुनाव से दूर सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह उत्तराखंड में स्टार प्रचारक, नवजोत सिंह सिद्धू का नाम नहीं, सीएम चन्नी लिस्ट में appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/wU6O4kqyz

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...