Monday, February 21, 2022

BJP पर झूठे आरोप लगा रहे हैं कि हम अल्पसंख्यकों के खिलाफ है- जब बोले नितिन गडकरी तो यूजर्स याद दिलाने लगे भाजपा नेताओं के विवादित बयान

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा है कि कुछ लोग भाजपा पर झूठे आरोप लगा रहे हैं कि हम अल्पसंख्यकों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि हम जाति-धर्म के आधार पर कभी भेदभाव नहीं करते हैं। मणिपुर में अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष केवल सत्तापक्ष की बुराइयां करने में लगा है और समाज को जाति-धर्म के आधार पर बांटकर उसका आरोप भाजपा पर लगा रहा है।

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स भाजपा नेताओं के विवादित बयान याद दिलाने लगे। अमित नाम के एक यूजर ने लिखा, @YesImAmit “भाजपा विधायक राघवेंद्र सिंह ने हिंदू वोट मांगा। कहा कि कोई भी हिंदू जो मुझे (भाजपा) वोट नहीं देता है, उसकी नसों में मुस्लिम खून है। वह देशद्रोही है। वह जयचंद का बेटा है। वह अपने पिता का नाजायज बेटा है। मैं इस बार चेतावनी दे रहा हूं… हिंदू धर्म के गद्दारों का नाश होगा।”

बांकेवीर @BankeVeer नाम के यूजर ने लिखा, “‘डुमरियागंज के भाजपा प्रत्याशी और हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने अपने चुनाव प्रचार में कहा, जिसने BJP को वोट नहीं दिया उसके अंदर मियां का खून, गद्दार…अपने बाप की नाजायज़ औलाद है।”

दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को अपनी निजी संपत्ति के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इन संस्थाओं को जनता की संपत्ति समझती है।

मणिपुर की राजधानी इंफाल में पार्टी कार्यालय में कांग्रेस सदस्यों के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन के दौरान भारत की बहुलता और विविधता के विचार पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका, चुनाव आयोग, स्वतंत्र प्रेस और नौकरशाही जैसी संस्थागत संरचनाओं की निष्पक्षता की रक्षा करना कांग्रेस का अनिवार्य कर्तव्य है।

मणिपुर विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए आए राहुल ने कहा कि कांग्रेस इन संस्थाओं को मजबूत करके भाजपा से लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी और मणिपुर में अगली सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि ना केवल मणिपुर बल्कि पूरे देश में बहुलता और विविधता के विचार पर हमला हो रहा है।

राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा नफरत का माहौल बना रही है और लोगों को बांट रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार विपक्ष को कुचल रही है और राज्य की लोकतांत्रिक नींव को नष्ट कर रही है।

The post BJP पर झूठे आरोप लगा रहे हैं कि हम अल्पसंख्यकों के खिलाफ है- जब बोले नितिन गडकरी तो यूजर्स याद दिलाने लगे भाजपा नेताओं के विवादित बयान appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/zfGwAWy

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...