Monday, January 3, 2022

Aaj Ka Rashifal, 4 January 2022 : वृष, सिंह और कन्‍या राशि के जातकों को मैनेजमेंट व आईटी के क्षेत्र में मिल सकती है सफलता, जानें अन्‍य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 4 January 2022: मेषः आज व्यवसाय से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आज का दिन दोस्तों के साथ पार्टी करने में व्यतीत होगा। पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

वृष: आर्थिक सोच को विस्तार देंगे। आईटी जॉब से जुड़े लोग सफल होंगे। जमीन खरीदने का प्लान बनेगा। माता का आशीर्वाद लें। आज का दिन सफलता का है। दूसरों की सलाह को ज्यादा गंभीरता से न लें। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन : जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधक बन रहा था, अब आपकी मदद के लिए आगे आएगा। व्यवसाय सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।

कर्क : आज जॉब के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। सड़क पर चलते समय यातायात नियमों को ध्यान में रखते हुए सड़क पार करें। पिता के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह : आईटी जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। निजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। परिवार के सदस्यों का प्यार और सहयोग मिलेगा। आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें।

कन्या : मैनेजमेंट व आईटी जॉब के लोग अपने करियर से खुश रहेंगे। आपके परिवार का कोई सदस्य या कोई मित्र आपको निराश कर सकता है और आपके सामने परेशानी भी खड़ी कर सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

तुला : जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कंपनी में नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। लवमेट के रिश्ते में आज मधुरता आ सकती है। आपको कंपनी की ओर से विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक: परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। आपको किसी कठिन परिस्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद में पड़ने की बजाय शांति से मामले को सुलझाने में समझदारी है। छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु : आज राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और ईमानदारी से आप बढ़ते कार्यभार को संभालने में सफल रहेंगे। धन का आगमन होगा। आर्थिक सुख से लाभान्वित होंगे।

मकर : मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। परिवार के सभी सदस्यों को सुख की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। पिता का आशीर्वाद लें।

कुम्भ : बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। आज के दिन आप विलंब और भारी काम के बोझ से मानसिक अशांति का अनुभव करेंगे। आज का दिन सुखद रहेगा। कोई भी कार्य करने से पहले सोच समझकर करें।

मीन : व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। आज आपको नए और सकारात्मक आर्थिक विकास के संकेत मिलेंगे, यह किसी प्रकार का प्रमोशन या वेतन वृद्धि हो सकती है।

The post Aaj Ka Rashifal, 4 January 2022 : वृष, सिंह और कन्‍या राशि के जातकों को मैनेजमेंट व आईटी के क्षेत्र में मिल सकती है सफलता, जानें अन्‍य राशियों का हाल appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3eMSt4E

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...