Thursday, December 30, 2021

अमेठी में दलित किशोरी के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल होने पर मामला गरमाया, राजनीति शुरू

अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेंत्र के एक दलित किशोरी से मारपीट का मामला अब राजनीतिक रूप ले लिया है। पिटाई की शिकार किशोरी से मिलने के लिए गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू अमेठी आए थे। किशोरी से मिलने के पहले राजीव गांधी चौक पर धरने पर बैठे थे जहां से पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद अजय कुमार सिंह लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तानाशाही सरकार है। गुंडाराज, भ्रष्टाचार, अपराध और अपराधियों के खिलाफ आवाज उठाने पर जेल जाना पड़ता है। आगे उन्होंने कहा कि योगी सरकार में बहन, बेटियां और दलित सुरक्षित नहीं हैं। दरिंदगी,क्रूरता और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना सबसे बड़ा जुल्म हो गया है। दरिंदगी और क्रूरता के खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

अमेठी में किशोरी के साथ 15 दिन पहले मारपीट की घटना को दरिंदों ने अंजाम दिया था। पुलिस अपराधियों को संरक्षण देने वालों को बचा रही है। मगर किशोरी के साथ पिटाई और क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना को लेकर प्रियंका गांधी द्वारा आंदोलन की धमकी देने के बाद पुलिस जगी है। पुलिस को दोषियाें को संरक्षण देने वालों का नाम उजागर करने के लिए मजबूर करेंगे अन्‍यथा कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अमेठी के पहले हाथरस, गोरखपुर, आगरा खलिलाबाद की घटनाएं किसी से छिपी नहीं हैं। अमेठी में किशोरी की पिटाई का मामला तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस अब आमने-सामने हो गई है।

दलित लड़की की पिटाई के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रियंका गांधी ने इस मामले को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा था कि यदि इस क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर प्रदर्शन करेगी। प्रदेश में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ रहीं हैं और सरकार सोई हुई है। इस पर भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने कहा कि योगी सरकार में कानून का राज है। इसमें किसी को धरना प्रदर्शन और ट्यूटर पर लिखने की जरूरत नहीं है। सबको न्याय मिलता है। कांग्रेस अपनी जमीन खो चुकी है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अपर सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना के बाद कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। पुलिस संगीन धाराओं में अपराधियों को जेल भेज चुकी है। योगी सरकार में कानून का राज चलता है। बाकी कांग्रेस के पास अब कुछ बचा नहीं है। मनगढ़ंत कहानी गढने में जुटी है।

बताया जाता है कि अमेठी थाने के रायपुर फुलवारी में सूरज सोनी के घर से दो महीने पहले दो मोबाइल गायब हो गए थे। इसी मोबाइल की चोरी के आरोप में संग्रामपुर थाना क्षेंत्र के एक दलित किशोरी को पकड़ कर तीन लोगों ने लाठी डंडों से पिटाई करने के बाद पैरों से कुचलने का वीडियो वायरल हुआ था, जिससे हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

The post अमेठी में दलित किशोरी के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल होने पर मामला गरमाया, राजनीति शुरू appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3eT4Lsh

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...