Friday, November 5, 2021

IND vs SCO: केएल राहुल ने तोड़ा रोहित शर्मा का पांच साल पुराना रिकॉर्ड, 39 गेंद में मैच जीत टीम इंडिया ने रचा इतिहास

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अपने शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी की है। विराट ब्रिगेड ने पहले अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया उसके बाद आज स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हराकर 6.3 ओवर में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत के लिए केएल राहुल ने 18 गेंदों पर अर्धशतक ठोका।

केएल राहुल ने आज टी20 वर्ल्ड कप के पॉवरप्ले में किसी भारतीय खिलाड़ी के सर्वाधिक स्कोर के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 41 रन बनाए थे। पांच साल बाद आज राहुल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ पॉवरप्ले में अकेले 50 रन बनाए।

भारत की सबसे तेज जीत

भारत ने आज स्कॉटलैंड द्वारा दिए गए 86 रनों का लक्ष्य महज 6.3 ओवर में हासिल कर लिया। भारत की ये टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2016 में भारत ने 10.1 ओवर में यूएई को, इसी साल जिम्बाब्वे के भी खिलाफ 13.1 ओवर में और श्रीलंका के खिलाफ 13.5 ओवर में जीत दर्ज की थी।

इसके अलावा सबसे ज्यादा गेंद बची होने के मामले में भी भारत की ये सबसे बड़ी जीत है। आज भारत ने 81 गेंद शेष रहते हुए स्कॉटलैंड को 8 विकेट से मात दी। इससे पहले 2016 में भारत ने यूएई के खिलाफ 59 और जिम्बाब्वे के खिलाफ 41 गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज की थी।

शुरुआती 35 टी20 इंटरनेशनल पारी में बतौर ओपनर अर्धशतक

इस मामले में केएल राहुल ने इंग्लैंड के जोस बटलर को पीछे छोड़ दिया है। केएल राहुल का ये 13वां पचासा था। इस मामले में उनसे आगे पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम हैं। उनके नाम 15 अर्धशतक दर्ज हैं। बटलर ने 26 पारियों में 12 अर्धशतक बनाए थे।

भारत ने 8 विकेट से स्कॉटलैंड को महज 6.3 ओवर में दी मात, केएल राहुल ने 18 गेंदों पर ठोका पचासा

आपको बता दें कि भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में ये सर्वाधिक पॉवरप्ले का स्कोर था। भारत ने स्कॉटलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में 6 ओवरों में 82 रन बनाकर दो विकेट गंवाए। इससे पहले भारत ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 78, 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 77 और 2007 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा ने अपने ही कोच को पछाड़ा

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के पॉवरप्ले में 13 छक्के पूरे किए। इस मामले में वे अब बस क्रिस गेल (19) से पीछे हैं। आज उन्होंने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने (12) को पीछे छोड़ा। पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान और न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल के नाम भी 12-12 छक्के दर्ज हैं।

गौरतलब है कि इस वर्ल्ड कप में 8वीं बार ऐसा हुआ कि कोई टीम 100 रन से कम के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में भी 8 बार ऐसा हुआ था। वहीं भारत के खिलाफ ये किसी टीम का टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे कम टोटल था। इससे पहले इंग्लैंड 2012 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 80 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

The post IND vs SCO: केएल राहुल ने तोड़ा रोहित शर्मा का पांच साल पुराना रिकॉर्ड, 39 गेंद में मैच जीत टीम इंडिया ने रचा इतिहास appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3mKHhtY

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...