Thursday, November 18, 2021

Chandra Grahan 2021 Horoscope: चंद्र ग्रहण का किन राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानिए

Chandra Grahan 2021: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार ग्रहण का सभी लोगों के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। ये चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगने जा रहा है। इसलिए इस राशि और नक्षत्र के लोगों पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। यहां आप जानेंगे किन राशि वालों को चंद्र ग्रहण के दौरान अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं और किन्हें आर्थिक हानि होने की संभावना रहेगी।

मेष राशि: इस ग्रहण के दौरान आपको कोई भी निर्णय बड़ी ही समझदारी से लेना होगा। लेन-देन के समय सतर्कता बरतनी होगी। नुकसान होने की संभावना रहेगी।

वृषभ राशि: ग्रहण इसी राशि में लगने जा रहा है। मानसिक तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर कोई आपकी इमेज खराब करने की कोशिश कर सकता है। इसलिए सतर्क रहें। धन हानि की संभावना है।

मिथुन राशि: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। जोखिम भरे कार्यों को करने से बचें। धोखा मिल सकता है। कार्यस्थल पर थोड़ी तरक्की देखने को मिल सकती है।

कर्क राशि: ग्रहण का आपके ऊपर मिला जुला प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आप अपने हर काम को बेहतर तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशि: आपके ऊपर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। धन हानि हो सकती है। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि: आपके नए दोस्त बन सकते हैं। आपको करियर में ग्रोथ मिलने के आसार हैं। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। पुराने रूके हुए काम पूरा करने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि: इस दौरान आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकेंगे। लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि: कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में घाटा होने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी वालों के लिए भी उतार-चढ़ाव भरा समय रहने वाला है। (यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2021: दो दिन बाद लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में कहां और किस समय दिखाई देगा ग्रहण)

धनु राशि: कामकाज की स्थिति ठीक रहेगी। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई नौकरी के ऑफर आने की संभावना है। लव लाइफ में तनाव रहेंगे।

मकर राशि: आपको अपने वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे।

कुंभ राशि: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नये काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। अच्छी नौकरी का ऑफर आने की संभावना है। इनकम बढ़ सकती है।

मीन राशि: कामकाज के मोर्चे पर आपको बेहतरीन काम का इनाम मिल सकता है। प्रमोशन के प्रबल आसार हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

The post Chandra Grahan 2021 Horoscope: चंद्र ग्रहण का किन राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानिए appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3nvlx5z

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...