Wednesday, November 17, 2021

खुश रहने के लिए इन आदतों को अपनाएं

दुनिया में हर व्यक्ति खुशी की तलाश में रहता है। लोग अपनी खुशी को पाने के लिए हर तरह के प्रयास करते हैं। वे अच्छे खाने से लेकर दुनिया में भ्रमण करने जैसे कार्य करते हैं। हालांकि, खुशी मन और मस्तिष्क की एक स्थिति है जिसे पाने के लिए बहुत छोटे उपाय ही करने की आवश्यकता है। आज हम उन्हीं उपायों पर बात करें।

सुबह जल्दी उठें : जिस दिन हम सूरज उगने से पहले उठते हैं और सूर्य को उगता देखते हैं तो उस दिन हमें एक अलग ही अहसास होता है। उस दिन हम ज्यादा खुश और आत्मविश्वास से भरे रहते हैं। आयुर्वेद के अनुसार सुबह जल्दी जगने से हमारे शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। सुबह जल्दी उठने से हमें व्यायाम, ध्यान और प्राणायाम के लिए समय मिल जाता है। इन्हें करने से एक तो हमारा शरीर निरोगी बनता है। दूसरा, इससे हमें बेहद खुशी मिलती है। इससे हमें दिन की सकारात्मक शुरुआत करने में मदद मिलती है।

वर्तमान में जिएं : कई अध्ययनों में यह बात साबित हो चुकी है कि ज्यादातर लोगों का 70 फीसद से 90 फीसद समय भूतकाल, भविष्य और व्यर्थ की बातें सोचने में चला जाता है। इसी तरह हमारी समस्याओं और तनाव का 90 फीसद कारण भूतकाल या भविष्य में होता है। इसका अर्थ यह है कि अगर हम वर्तमान में जिएं तो समस्याएं बहुत कम हो जाएंगी। और जब समस्याएं ही बहुत कम हो जाएंगी तो खुशी अपने आप अपकी जिंदगी में आएगी। इसलिए खुश रहना है और सफल होना है तो उस समय (भूतकाल व भविष्य) के बारे में सोचना बंद कर दें, जिस पर आपका नियंत्रण नहीं है।


अपनी पसंद का कार्य करें : हर किसी को कोई न कोई एक कार्य पसंदीदा होता है। कुछ को खाना बनाना पसंद है तो कुछ को गाना गाना अच्छा लगता है। हमें अपने इन पसंदीदा कार्यों के लिए दिन में कुछ समय या सप्ताह में किसी एक दिन कुछ घंटे निकालने चाहिए। ये कार्य आपमें नई ऊर्जा का संचार करेंगे। संभव हो तो आप अपना करिअर भी उसी क्षेत्र में बनाएं जो आपको पसंद है। अगर ऐसा संभव नहीं है तो कुछ समय अपने पसंदीदा कार्य को जरूर दें।

The post खुश रहने के लिए इन आदतों को अपनाएं appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3Cqqhhc

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...