Saturday, November 6, 2021

अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर मनाते रहे दिवाली, 26 साल की महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

मध्यप्रदेश के सागर जिले के सरकारी अस्पताल के प्रसूति विभाग में डॉक्टर और नर्स की लापरवाही से एक 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद एक नर्स को निलंबित कर दिया गया है और एक डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने यह कार्रवाई वायरल वीडियो के आधार पर की। जिसमें महिला की मौत से पहले अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर दिवाली मनाते दिखे और उन्होंने वहां भर्ती मरीजों की सुध तक नहीं ली। 

दरअसल यह मामला बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का है। जहां गुरुवार रात को 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके बाद ही दिवाली मना रहे अस्पताल के कर्मचारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की।

मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ उमेश पटेल ने शनिवार को कहा कि इस मामले में एक नर्स को निलंबित कर दिया गया है और वहीं एक डॉक्टर को शो कॉज नोटिस थमाया गया है। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पांच इंटर्न को चेतावनी जारी कर अस्पताल के प्रसूति और ऑपरेशन विभाग की ड्यूटी से हटा दिया है। इंटर्न को जारी किए गए चेतावनी में लिखा गया है कि वीडियो फुटेज देखने और अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के बाद यह घटना सही पाया गया है।

वहीं मृतका के पति ने पुलिस स्टेशन में भी शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक रविंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि मृतका के पति ने शिकायत दर्ज कराई है कि प्रसव होने के कुछ देर बाद उसकी पत्नी को इंजेक्शन लगाया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने यह भी कहा कि मौत से कुछ देर पहले उसकी पत्नी ने बच्चे को भी जन्म दिया था। शिकायत मिलने के बाद सैंपल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।      

The post अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर मनाते रहे दिवाली, 26 साल की महिला की मौत, लापरवाही का आरोप appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3wnddaR

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...