Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 Octoebr 2021: मेष- आज के दिन नकारात्मकता पर ध्यान ना दें। आज आपका मन विचलित रहेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार ना करें। घर में कोई सदस्य आपकी बातों का उपहास उड़ाएगा। इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है।
वृष- दूसरों से असहमति हो सकती है। पुरानी समस्याएं हल हो सकती है। आज का दिन खुशी से बीतेगा। मन शांत रहेगा। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। धार्मिक स्थलों पर जाएं। पीपल में दीप जलाएं और शनि भगवान की आराधना करें। सुबह शनि को जल चढ़ाएं और शनि चालीसा का पाठ करें।
मिथुन- आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे। बच्चों की शिक्षा में उन्नति होगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
कर्क- विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा। नौकरी वालों को लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। आर्थिक मामलों में विचार करने के बाद ही पैसे खर्च करें। उधार लेने से बचें। किसी बीमार व्यक्ति की मदद करें।
सिंह- स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। अनैतिक कार्य से बदनामी होने का योग है। गलत कार्य करने से बचें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा, लेकिन बहस और विवाद करने से बचें। बच्चों के साथ तीर्थस्थल की यात्रा करें। मन को शांति मिलेगी। सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं।
कन्या- दांपत्य जीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदारी होगी। दूसरों से सोच-समझकर ही कुछ बोले। व्यापार में भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ होगा। विचारों को स्पष्टता के साथ अभिव्यक्त करें। आसपास के मित्रों से मुलाकात होगी। घर में मेहमान आ सकते हैं।
तुला- सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। आज आप व्यस्त और परेशान रहेंगे। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक सदस्यों को शुभ समाचार मिलेगा।
वृश्चिक- आज यात्रा प्रवास पर नहीं जाएं। संतानों के संबंध में समस्याएं खड़ी होंगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। वाद-विवाद में भाग लेने से बचें। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। न्यायालय संबंधी कार्यों में सुखद समाचार मिलेगा। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। बहस करने से बचें।
धनु- माता की तबीयत के संबंध में ध्यान रखना पड़ेगा। अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के संबंध में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। सुबह-सुबह पद यात्रा करने से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पुरानी बीमारियों के प्रति लापरवाही नहीं बरतें। अप्रिय बातों को बोलने से बचें।
मकर- नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। सफलता मिलेगी। पुरानी चीजें मिलने से खुशी होगी। व्यापार- धंधे में लाभ होगा। मन की उलझन हल होगी। भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। आप सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों के यहां से शादी-विवाह की सूचना मिल सकती है।
कुंभ- आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ समय बीतेगा। बाहर घूमने या मूवी देखने जा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। ज्यादा दौड़भाग से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नकारात्मक विचार को दूर रखें। हो सके तो गाय को भोजन दें। किसी गरीब की मदद करें। पड़ोसियों से विवाद से बचें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
मीन- आनंद-उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रवास होगा। यात्रा पर जाने से बचें। पत्नी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। हनुमान जी की आराधना करने से मन को बहुत शांति मिलेगी। संभव हो तो शाम को सुंदर कांड का पाठ करें और पीपल में दीप जलाएं।
The post Horoscope Today, 23 Octoebr 2021: तुला राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, कर्क राशि वालों को मिल सकता है नौकरी में लाभ appeared first on Jansatta.
From: Jansatta
Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3m4dagE