Wednesday, October 20, 2021

Horoscope Today, 21 October 2021: मकर, कन्‍या और वृश्चिक राशि के जातक अपने खर्च पर नियंत्रण रखें, जानें अन्‍य राशियों का हाल

Horoscope Today, 21 October 2021: मेष : आज आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं। आज नौकरी व व्यवसाय में लाभ हो सकता है। शिक्षा सम्बन्धी योजनाएं सफल रहेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। परेशानियों को खुद पर हावी न होने दें।

वृष : आज सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। धन के लेन देन में लापरवाही से बचें। आज आप जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। ज्यादा चिंता न करें।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए बहुत ही बेहतर है। जीवनसाथी का मिजाज अच्छा रहेगा। व्यापार में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से परेशान रहने की संभावना है। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना न भूलें।

कर्क : आज नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा। मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यापार विस्तार की योजना संभव है।आज आपके बॉस किसी भी मामले में दिलचस्पी नहीं जाहिर करेंगे।

सिंह : आज आपके प्रिय के बीच दरार पड़ सकती है, इसलिए गलतफहमी से बचें। लेन-देन के मामले में सावधान रहें। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।

कन्या : आज दफ्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में बड़ी सफलता अर्जित कर सकते हैं। नौकरी की तलाश करने वालों को निराशा होगी। आज पैसा खर्च करते समय सावधानी बरतें।

तुला : आज अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करेंगे। व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिलेग, लाभ की संभावना है। कामकाज में सुधार के योग हैं। आज यात्रा के लिए समय अनुकुल नहीं है।

वृश्चिक : आज ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो गोपनीय हों। व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह होगा। फिजूलखर्ची के भी योग हैं। आज अपने संबंधी से किसी बात पर बहस करने से बचें। दूसरों की बातों को धैर्यपूर्वक सुनें।

धनु : आज चीजें आपकी इच्छा के मुताबिक चलेंगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। व्यवसायियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज बिना समझे-बूझे किसी कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें।

मकर : आज आपके खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आज सोच-समझकर निवेश करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

कुंभ : आपका चुंबकीय व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केंद्र बना देगा। आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। भविष्य के काम की योजना बनाना आज आपके लिए बहुत आसान रहेगा। आज किसी समस्या को हल्के में न लें।

मीन : अपनी बातचीत में मौलिकता रखें। आज आर्थिक क्षेत्र में प्रयास आपको लाभ दिलाएंगे। आज परिवार की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज कोई आपकी छवि धूमिल कर सकता है अत: सावधानी बरतें।

The post Horoscope Today, 21 October 2021: मकर, कन्‍या और वृश्चिक राशि के जातक अपने खर्च पर नियंत्रण रखें, जानें अन्‍य राशियों का हाल appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3E0W7Cw

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...