Monday, October 11, 2021

Horoscope Today, 12 October 2021: मकर, सिंह और वृष राशि वाले आज सोच समझकर करें निवेश, जानें अन्‍य राशियों का हाल

Horoscope Today, 12 October 2021: मेष: आप अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करेंगे, जिससे सकारात्मक विकास होगा। आज जॉब व व्यवसाय में लाभ हो सकता है। शिक्षा सम्बन्धी योजनाएं सफल रहेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।

वृष: आज आपको कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। धन के लेन देन में लापरवाही से बचें।आज आप जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। पार्टनर के साथ गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन: परिवार में धार्मिक कार्य दिख रहा है। मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आप अच्छी प्रगति करेंगे। व्यापार में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से परेशान रहने की संभावना है।

कर्क: आज का दिन बेहतरीन है। जो अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उन्हें अधिक प्रयास करना चाहिए। मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यापार विस्तार की योजना संभव है।

सिंह: आज आप कई तरह के विचारों में उलझ सकते हैं। लेन-देन और निवेश के मामले में सावधान रहें। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।

कन्या: आज व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में बड़ी सफलता अर्जित कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नौकरी की तलाश करने वालों को निराशा होगी। वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है।

तुला: व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। कामकाज में सुधार होने के योग हैं। छात्रों को एकाग्रता पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक: नौकरी और व्यापार में अचानक निर्णय लेने पड़ेंगे। व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह होगा। फिजूलखर्ची के भी योग हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है। अपनी सेहत का खयाल करें।

धनु: आज आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। व्यवसायियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आईटी और बैंकिंग के लोगों को मिली सफलता से उनका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर: आज सोच-समझकर निवेश करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। भाई-बहनों के साथ तकरार हो सकती है। किसी भी बहस से बचें।

कुंभ: लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र की समस्याएं खत्म हो सकती हैं। आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। भविष्य के काम की योजना बनाना आज आपके लिए बहुत आसान रहेगा। सेहत का खयाल रखें।

मीन: आज आर्थिक क्षेत्र में प्रयास आपको लाभ दिलाएंगे।आज परिवार की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंतित न रहें। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा।

The post Horoscope Today, 12 October 2021: मकर, सिंह और वृष राशि वाले आज सोच समझकर करें निवेश, जानें अन्‍य राशियों का हाल appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3mJKSan

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...