Thursday, October 14, 2021

आधे कारोबार को पूरा बनाने की जुगत में लगे फिल्मों के निर्माता

आज से ठीक एक साल पहले 15 अक्तूबर 2020 से कोरोना महामारी के कारण बंद सिनेमाघरों का फिर से खुलना शुरू हुआ था। ये सिनेमाघर 17 मार्च से 14 अक्तूबर 2020 तक पूरी तरह बंद थे। इस एक साल में अमिताभ बच्चन और सलमान से लेकर अक्षय कुमार जैसे चोटी के सितारों की फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। मगर आधी क्षमता से खुले सिनेमाघरों में कोई भी फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी लागत निकालने में भी कामयाब नहीं हुई है। लिहाजा निर्माता अब आधे धंधे को पूरा करने की जुगत भिड़ा रहे हैं।

बीते एक साल में सबसे ज्यादा 50 करोड़ का कारोबार अक्षय कुमार की बेल बाटम ने किया है। जाह्नवी कपूर की रूही ने 30 करोड़, जान अब्राहम की मुंबई सागा ने 22 करोड़ और सलमान खान की राधे ने 18 करोड़ टिकट खिड़की से जुटाए हैं। कोरोना महामारी ने अपने सौ करोड़, दो सौ करोड़, पांच सौ करोड़ क्लब पर इतराने वाले बालीवुड की हवा निकाल दी है। बीते एक साल में सौ करोड़ के आंकड़े को छूना बालीवुड के लिए सपना बन गया है।नेमाघरों में ज्यादा कमाई के दो ही रास्ते हैं। एक, फिल्म को ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए। दूसरा, फिल्म की टिकटों की कीमतें बढ़ा दी जाएं। सूर्यवंशी के निमार्तागण दोनों ही विकल्पों की पड़ताल कर रहे हैं। फिल्म के हीरो अक्षय कुमार हैं जिनकी पिछली फिल्म बेलबाटम 1400 स्क्रीनों पर दिखाई गई थी।

19 अगस्त को रिलीज इस फिल्म ने सिनेमाघरों से अब तक लगभग 50 करोड़ रुपए का एकत्रण किया है, जो बहुत उत्साहजनक नहीं है। इसलिए सूर्यवंशी के निमार्ताओं ने एकत्रण बढ़ाने के लिए फिल्म को 3000 स्क्रीनों पर दिखाने की योजना बनाई है।हालांकि टिकटों के दाम बढ़ाने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि फिल्म जितने कम दिनों में हो सके, सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो जाए। कोरोना के बाद बीते एक साल से कोई भी फिल्म सौ करोड़ के एकत्रण को छू नहीं सकी है।

The post आधे कारोबार को पूरा बनाने की जुगत में लगे फिल्मों के निर्माता appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/2Xe6qDt

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...