Friday, October 1, 2021

चीन की धूर्तता

भारत से हमेशा झूठे समझौते करने वाला चीन भी एक तरह से पाकिस्तान की तरह है। चीन से पिछले साल भारत का समझौता हुआ था कि हम अपनी-अपनी हद में रहेंगे और सीमा पर सैनिकों का जमाव नहीं करेंगे, मगर अब देखिए चीन की कारस्तानी। लद्दाख और उत्तराखंड की सीमा से लगे इलाकों पर चीन की हरकत अशोभनीय है। आज लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास चीन ने पचास हजार से भी ज्यादा सैनिक तैनात कर दिए हैं। उसकी यह हरकत एक बार फिर तनाव बढ़ाने वाली है।

पिछले साल गलवान घाटी में भी यही सब कुछ हुआ था, तब भी चीन जबरन आकर भारत से भिड़ा था। अब भारत को भी अपनी इन सीमाओं पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी होगी। पर सवाल है कि जब पूर्वी लद्दाख के गतिरोध को खत्म करने के लिए भारत चीन के बीच वार्ताएं जारी हैं, तो ऐसे नाजुक समय में चीन इस तरह की उकसावे की हरकत क्यों कर रहा है, अगर उसे भारत के प्रति किसी तरह का कोई मुगालता है, तो उसे अब यह भी समझ लेना चाहिए कि आज भारत 1962 वाला हिंदुस्तान नहीं रह गया है।

उसे अपने दुश्मन को सख्त से सख्त तरीके से जवाब देना आता है और चीन अगर भारत से टकराएगा तो मुंह की ही खाएगा।
’मनमोहन राजावत ‘राज’, शाजापुर

The post चीन की धूर्तता appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3B1iGWl

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...