Wednesday, October 6, 2021

सफलता के लिए आराम छोड़ें

कई बार आपने कुछ लोगों को कहते हुए सुना होगा कि सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं। आराम हराम करना पड़ता है। यह बात सौ फीसद सही है। यदि आप भी अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आपको आराम से तौबा करनी होगी।आप चाहे एक विद्यार्थी हों या उद्यमी यदि आप को आरामदायक स्थितियां पसंद हैं तो जान लीजिए आपको सफलता मिलने में बहुत कठिनाई होगी और हो सकता है कि आप उस तक कभी पहुंचे ही नहीं। इसलिए जब आपने कुछ करने के लिए ठान लिया है तो आराम को छोड़ कड़ी मेहनत शुरू करें। तभी जाकर सफलता के करीब पहुंचा जा सकेगा।

सफलता के लिए आराम को छोड़ने के अलावा आपको अपनी नींद पर भी नियंत्रण करना होगा। एक स्वस्थ्य व्यक्ति को सात से आठ घंटे की नींद की आवश्यकता होती है लेकिन सफलता प्राप्त करने के लिए आपको हर दिन 12 से 16 घंटे काम करना होता है। ऐसे में आपको अपने काम और नींद के समय में सामंजस्य बैठाना होगा। ऐसा तो नहीं है कि आप दिन में आठ घंटे से भी अधिक सोते हों? यदि ऐसा है तो आपको अपनी नींद पर नियंत्रण करना होगा।

आप जब भी किसी परीक्षा में सफल हुए व्यक्ति या किसी पदक जीतने वाले खिलाड़ी का साक्षात्कार देखेंगे या पढ़ेंगे तो पाएंगे कि उन सभी में एक बात समान है। ये सभी लोग सोशल मीडिया से दूर रहे। वर्तमान समय में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया बेशक एक बेहतरीन साधन है लेकिन यह कितना अधिक समय बर्बाद करता है इसके बारे में भी सभी लोग जानते हैं। इसलिए यदि आपको भी किसी परीक्षा में या अन्य किसी क्षेत्र में कोई मुकाम हासिल करना है तो सोशल मीडिया से दूर रहें। अगर ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम सोशल मीडिया के उपयोग की समय सीमा तय कर लें। इन सभी बातों के अलावा सफलता पाने के लिए आपको संयमित, विनम्र और धैर्यवान बनना होगा। ये वे गुण हैं जिन्हें अपनाकर आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं।

The post सफलता के लिए आराम छोड़ें appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3mxzXR0

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...