Thursday, October 21, 2021

सिंघु बॉर्डर पर फिर हिंसक घटना, निहंग ने एक शख्स का तोड़ दिया पैर; मुफ्त में मांग रहे थे मुर्गा

किसान आंदोलन का केंद्र कहे जाने वाले सिंघु बॉर्डर पर एक और हिंसक घटना की जानकारी सामने आई है। लखबीर सिंह की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि निहंगों द्वारा एक और शख्स पर हमला करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक के साथ इसलिए हिंसा हुई क्योंकि उसने निहंगों को मुफ्त में मुर्गा देने से इनकार कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक मनोज पासवान नाम का शख्स सिंघु बॉर्डर के पास से गुजर रहा था, उसी वक्त उसे रोक कर मुफ्त में मुर्गी मांगी, पासवान ने मुर्गी देने से इनकार कर दिया तो निहंगों ने हमला बोल दिया। हमले में शख्स का पैर टूट गया, घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो एक निहंग को हिरासत में ले लिया गया है। घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है।

इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमे घायल मनोज पासवान फोन पर अपने मालिक को घटना की जानकारी दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर जिस निहंग को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान नवीन लंघू के तौर पर हुई है, जोकि बाबा अमन सिंह दल से संबंधित है। मामले की जांच कुंडली थाना पुलिस कर रही है।

मनोज पासवान के मालिक सत्यवान ने बताया कि जब मनोज मुर्गियों की सप्लाई करने जा रहा था तो उसे रोक कर उसके साथ न सिर्फ पिटाई की गई बल्कि मुर्गियां छीनने की कोशिश भी की गई। उन्होंने बताया कि मनोज के साथ एक और लड़का था जो निहंग द्वारा हमला किए जाने पर किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा और मेरे पास पहुंचा। सत्यवान ने बताया कि वह लड़के के साथ मिलकर घटना स्थल पर पहुंचे और किसानों की मदद से मनोज को छुड़ाया।

बताते चलें कि सिंघु बॉर्डर पर पिछले दिनों हुई लखबीर सिंह नामक युवक की हत्या के बाद बाबा अमन सिंह और उनका निहंग दल चर्चा में बना हुआ है। लखबीर की हत्या से जुड़े मामले में पुलिस के सामने सरेंडर करने वाले चारों निहंग, नारायण सिंह, सरबजीत सिंह, भगवंत सिंह और गोविंदप्रीत सिंह बाबा अमन सिंह के ही दल के हैं।

The post सिंघु बॉर्डर पर फिर हिंसक घटना, निहंग ने एक शख्स का तोड़ दिया पैर; मुफ्त में मांग रहे थे मुर्गा appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3E32JjH

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...