Friday, October 15, 2021

यूपीः 28 लोगों पर 11वीं की छात्रा से रेप का आरोप, सपा-बसपा के जिलाध्यक्ष समेत लड़की के पिता अरेस्ट

यूपी में एक 11वीं की छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। रेप की इस वारदात में 28 लोगों पर हैवानियत करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में सपा-बसपा के जिलाध्यक्ष समेत लड़की के पिता को भी गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में 17 साल की लड़की के साथ रेप के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनपर आरोप है कि पिछले पांच सालों में पीड़िता के साथ कई बार बलात्कार किया है। गिरफ्तार लोगों में पीड़िता के पिता, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष भी शामिल है।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान भी दर्ज करा लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने अब तक लड़की के पिता समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में लड़की की मां ने पति पर अपने 10 साल के बेटे का भी यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

मामले को गंभीरता और केस में नेताओं के नाम को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा भी मुहैया करा दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपनी मां के साथ 12 अक्टूबर को ललितपुर के एक पुलिस थाने में पहुंची। जहां पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा कि उसके साथ पांच साल से दुष्कर्म हो रहा है। लड़की ने पुलिस को बताया कि जब वो छठी कक्षा में थी, तो उसके पिता ने अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

लड़की ने आगे बताया कि बाद में उसके पिता, उसे शहर के अलग-अलग होटलों में ले गया, जहां कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की धमकियों के कारण वो अबतक चुप थी। एक दिन घटना के बारे में पीड़िता ने अपनी मां को बताया। जिसके बाद वो पीड़िता को लेकर थाने पहुंची। इस मामले में पुलिस ने 25 नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत कई आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है।

ललितपुर के पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने कहा कि पुलिस उन होटलों से रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर रही है, जहां किशोरी का यौन उत्पीड़न किया गया था। पुलिस इस मामले में और आरोपियों को तलाश रही है।

The post यूपीः 28 लोगों पर 11वीं की छात्रा से रेप का आरोप, सपा-बसपा के जिलाध्यक्ष समेत लड़की के पिता अरेस्ट appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3FQ0TUS

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...