Wednesday, September 29, 2021

Horoscope Today, 30 September 2021: सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन संतोष से भरा रहेगा, जानें अन्‍य राशियों का हाल

Horoscope Today, 30 September 2021: मेष: आज आप हर मुश्किल से आसानी से निकल जाएंगे। आज नौकरी को लेकर खुश रहेंगे। रियल स्टेट फील्ड में उन्नति देगा। रचनात्मक कार्य में भी आज आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से आज थोड़ा परेशान रहेंगे।

वृष: आज यात्रा पर जाने के दौरान सावधानी रखें। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। धन में बढ़ोतरी होगी।  पारिवारिक समस्‍या के समाधान में पिताजी की मदद लें। आज अपने बुद्धि व विवेक का इस्तेमाल करके ही कोई फैसला लें।

मिथुन: आज आपको व्यापार से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगा। आज परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। मां के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।

सिंह: आज का दिन संतोष से भरा रहेगा। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज किसी सहयोगी के बहकावे में ना आकर स्‍वयं  धैर्य से काम करना होगा। ।

कन्या: आज कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ती नजर आ रही है। आज बिजनेस में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। आज आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। आज सरकारी कार्य को लंबित नहीं छोड़ना है।

तुला: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। खान-पान का ध्यान रखें। आज आपकी सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक: आज पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझेगा और फैसला आपके पक्ष में आएगा।  शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। जमीन खरीदने का प्लान बन सकता है। कोई भी कार्य सोच समझकर करें।

धनु: आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज कारोबार में आर्थिक लाभ होगा लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को आज संयम से कार्य करना होगा।

मकर: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। मैनेजमेंट व ला फील्ड के छात्रों के लिए आज समय अनुकूल है। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता कम होगी। किसी भी कार्य को सोच समझकर करें।

कुंभ: आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा।आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: आज आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए परेशान रहेंगे। नौकरी व व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं। नौकरी करने वाले अभी नौकरी न बदलें।

The post Horoscope Today, 30 September 2021: सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन संतोष से भरा रहेगा, जानें अन्‍य राशियों का हाल appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3ojRMFN

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...