Thursday, September 2, 2021

Horoscope Today, 3 September 2021: कुंभ राशि वालों को धन का लाभ होगा, जोखिम लेने से बचें, जानें सभी राशियों का हाल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 3 September 2021: मेष: आज के दिन आपका हौसला बुलंद रहेगा। आप से काफी लोग प्रभावित होंगे। कारोबार बेहतर होगा। सामाजिक कार्यों में विशेष रूप से भाग लें। गरीबों की मदद करें।

वृष : सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। लेखन, कला, साहित्य, संगीत, सिनेमा से जुड़े हैं, उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

मिथुन : आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्य-व्यवसाय एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भोजन में अनियमितता न बरतें।

कर्क : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। आज का दिन आपके गृहस्थ जीवन को संवारने वाला होगा। करियर में बदलाव के नज़रिये से आपको लाभ मिल सकता है।

सिंह : आज के दिन आप कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोच सकते हैं। सहकर्मियों से किसी प्रकार का विवाद न करें।

कन्या : आज के दिन अपने घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न होंगे और साथ भी देंगे। आज आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। बिना विचार करे कुछ न बोलें।

तुला : आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है। फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। कामकाज में सुधार होने के योग हैं।

वृश्चिक : आज अपने से वरिष्ठ लोगों का साथ-समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बड़ों का साथ मिलेगा। आप अपने जीवन में ऐसे कार्य करें, जिनसे गरीब एवं असहाय लोगों कि मदद हो।

धनु  : आज छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित होंगे। सामाजिक कार्यो  में भाग लें और गरीबों को दान दें।

मकर : आज यात्रा के योग बने हुए हैं। पर इस दौरान स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी भी बहस या टकराव से बचें। खर्च में वृद्धि होगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

कुंभ : आज धन का आगमन अच्छा रहेगा।  बिजनेस में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रेम में वृद्धि होगी साथ ही बहुत सहयोग मिलेगा। किसी उम्मीद में आकर कोई जोखिम न लें।

मीन : आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंतित न रहें। रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। सुदूर यात्रा की योजना बनेगी।

The post Horoscope Today, 3 September 2021: कुंभ राशि वालों को धन का लाभ होगा, जोखिम लेने से बचें, जानें सभी राशियों का हाल appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3jF1IXR

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...