Sunday, September 19, 2021

Horoscope Today, 20 September 2021: मेष व वृश्चिक राशि के जातकों को व्‍यवसाय में हो सकता है लाभ, जानें अन्‍य राशियों का हाल

Horoscope Today, 20 September 2021: मेष: आज धार्मिक कार्यों के लिए समय अनुकूल है। आज बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता हैं। परिवार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

वृष : आप अपनी प्रोफेशनल सोच को विस्तार देंगे। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। किसी भी चीज़ की जल्दबाजी से बचें। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा।

मिथुन: जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। मित्रों की सहायता मिल सकती हैं। व्यवसाय में सुधार दिख रहा है।

कर्क : जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। शेयर बाजार में पैसा लगा रखे हैं तो वहां से लाभ मिलने के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। संतान की प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

सिंह : जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतना आपके लिए सही रहेगा। आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। आज यात्रा कर सकते हैं।

कन्या : पिता के साथ बाहर जाने का याग बनता है। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। छात्र प्रगति से खुश रहेंगे। भागदौड़ और परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा।

तुला : मीडिया व आईटी जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। व्यापार और नौकरी से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।

वृश्चिक: जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। मानसिक स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। भोजन का खयाल रखें।

धनु: आज शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैंकिंग व फिल्म से जुड़े लोंगो को लाभ होगा। आज के दिन कुछ ऐसा घटित हो सकता हैं जिसकी अपेक्षा नहीं होगी।

मकर : किसी भी बहस या टकराव से बचें। खर्च में वृद्धि होगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। राजनीति से सम्बद्ध लोग अपने क्षेत्र में सफल रहेंगे।

कुंभ: जॉब में लाभ हो सकता हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। आज अपनी योग्यता एवं परिश्रम के बल पर काम कर पाने में सक्षम होंगे।

मीन : नौकरी में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत होगी। अगर आपका कोई कार्य रुका हुआ है तो वह आज बन सकता है।

The post Horoscope Today, 20 September 2021: मेष व वृश्चिक राशि के जातकों को व्‍यवसाय में हो सकता है लाभ, जानें अन्‍य राशियों का हाल appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3CsUg8B

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...