Sunday, September 26, 2021

बलात्कार पीड़िता के पति की गोली मारकर हत्या


दयालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर एक बलात्कार पीड़िता के पति की गोली मार कर हत्या कर दी। बदमाशों ने पीड़िता को भी मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उस पर लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने परिवार के साथ किराए के मकान में पिछले 20 दिनों से रह रही है। परिवार में 40 वर्षीय पति के अलावा बच्चे हैं।

इसी साल होली के दिन ट्रॉनिका सिटी के चार युवकों ने महिला से सामूहिक बलात्कार किया था। आरोपी गुड्डू, मैराज, वसी और तमजीन पर सामूहिक बलात्कार का आरोप है। पुलिस ने तमजीन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी तीनों आरोपी फरार थे। आरोप है कि आरोपी उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे।

परेशान होकर वह ट्रॉनिका सिटी से मकान छोड़कर दयालपुर आ गई थी। यहां वह किराए का मकान लेकर रह रही थीं। पीड़िता ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 12.30 बजे वह घर पर ही मौजूद थी। इसी दौरान वहां अंकुर विहार, डीएलएफ निवासी मनीष पवन पंडित व टैटू वाला आदमी वहां आए। आरोपी दूसरी मंजिल स्थित उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने उसके पति को आवाज दी। जैसे ही पीड़िता का पति दरवाजे पर पहुंचा, आरोपियों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी और जाते-जाते पीड़िता को भी धमकी दी।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घायल हालत में पीड़िता के पति को जग प्रवेश चंद अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने शख्स को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल दयालपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मालमा दर्ज कर लिया है और सभी दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है।

शक के कारण पत्नी का गला घोंटा, गिरफ्तार

नई दिल्ली, 26 सितंबर। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रवनीत कौर (40) के तौर पर की गई है। उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर महिला के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परमजीत साहनी के तौर पर की गई है। पूछताछ में पता चला है कि परमजीत को महिला पर विवाहेत्तर संबंध का शक था। (जसं)

The post बलात्कार पीड़िता के पति की गोली मारकर हत्या appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3ofKeE9

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...