Tuesday, August 31, 2021

Horoscope Today, 1 September 2021: धनु राशि वालों को आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी, जानें अन्‍य राशियों का हाल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 1 September 2021:  मेष: आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृष: खाद्य व्यापारी आज मुनाफा कमा सकते हैं। छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें। जरा सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान कर देगी। माता-पिता से प्यार मिलेगा जो आपसे बहुत प्रसन्न होंगे।

मिथुन: आज अपने काम पर ध्यान दें। व्यापारी सावधान रहें। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। गरीबों की मदद करें । आज आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क: आज का दिन अच्छा है। रिश्तेदारों से आर्थिक मदद लें। सरकारी कर्मचारियों का तबादला होने का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई या बहन को अच्छी सफलता मिलेगी।

सिंह: कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत खत्म होगी। बॉस आपकी मेहनत देखकर खुश होंगे। आने वाले दिनों में आपकी जिम्मेदारियां और बढ़ेंगी। व्यवसायों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा । समाज सेवा पर खर्च करें।

कन्या: आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। व्यापारियों के हाथ में अच्छा अवसर आएगा। अपने व्यावसायिक निर्णयों को बहुत गंभीरता से लें। दिन दुखियों की सेवा करने से स्‍वयं को लाभांवित महसूस करेंगे।

तुला: आज ऑफिस में काम का काफी दबाव रहेगा। आज आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का कार्यभार आप पर रहेगा। कामकाज में सुधार होने के योग हैं। लोगों की मदद करें।

वृश्चिक: आज आपको अच्छा आर्थिक लाभ होगा। लकड़ी और लोहे के व्यापार से जुड़े लोगों को अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। सेहत को लेकर गंभीर रहें। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दें।

धनु : आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आपके काम में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। आज खर्च में वृद्धि होगी। अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखें। घर में शांति बनी रहेगी।

मकर: आज बेरोजगारों को अपनी नौकरी के प्रयासों को बढ़ाने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला है। आज कोई समस्या नहीं होगी। मौसम में बदलाव से सेहत बिगड़ेगी।

कुंभ : आज आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि होगी। आपकी मेहनत से आज आपकी प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत का खयाल रखें और लोगों को दान दें।

मीन : आज सहकर्मियों के साथ ज्यादा बात करने से बचना चाहिए। नहीं तो आज उनसे छोटा सा विवाद होगा। पारिवारिक जीवन की स्थिति स्थिर रहेगी। थकान के कारण आपका स्वास्थ्य खराब रहेगा।

The post Horoscope Today, 1 September 2021: धनु राशि वालों को आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी, जानें अन्‍य राशियों का हाल appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3t2LieF

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...