Sunday, August 29, 2021

Happy Krishna Janmashtami 2021: अपने प्रियजनों को इन बधाई संदेशों के जरिये दें शुभकामनाएं

Happy Krishna Janmashtami 2021 Wishes, Photos, Shayari, Messages, Wallpapers: आज देश भर में धूमधाम से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का पर्व हर साल भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाता है। इस खास मौके पर भक्त विधि- विधान से कृष्ण कन्हैया के बाल रूप की पूजा होती है। कई श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं। जन्माष्टमी पर कई रंगारंग कार्यक्रम जैसे कि मटकी फोड़, माखन खाने की प्रतियोगिता, झांकी और जागरण का आयोजन होता है।

देश में त्योहारों के मौके पर आपस में लोग मिलते-जुलते हैं, खाते-पीते और मस्ती, चहल-पहल का माहौल रहता है। लेकिन इस कोरोना काल में अधिकांश लोग घरों पर रहना पसंद करते हैं। हालांकि, आप सोशल मीडिया के जमाने में आप लोगों को संदेशों और फोटोज के जरिये भी बधाई दे सकते हैं।

राधा की चाहत है कृष्णा,
उसके दिल की विरासत है कृष्णा,
चाहें कितना भी रास रचा ले कृष्णा,
दुनिया तो फिर भी कहती है,
राधे-कृष्णा, राधे-कृष्णा।
कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

कण कण में है उनका वास,
गोपियों संग जो रचाएं रास,
देवकी यशोदा हैं जिनकी मइया,
वो हैं हमारे कृष्ण कन्हैया.
कृष्ण जन्माष्टमी 2021 की बधाई

कृष्णा तेरी गलियों का जो आनंद है
वो दुनिया के किसी कोने में नहीं
जो मजा तेरी वृंदावन की रज में है
मैंने पाया किसी बिछौने में नहीं

माखन चोर नन्द किशोर,
बांधी जिसने प्रीत की डोर,
हरे कृष्ण हरे मुरारी,
पूजती जिन्हें दुनिया सारी,
आओ उनके गुण गाएं,
सब मिल कर जन्माष्टमी मनाएं

The post Happy Krishna Janmashtami 2021: अपने प्रियजनों को इन बधाई संदेशों के जरिये दें शुभकामनाएं appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3jriUQv

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...