Saturday, August 28, 2021

स्मृति मंधाना हुईं क्वारंटीन, विराट कोहली को चाहने वाली अंग्रेज क्रिकेटर ने मांगी दुआ

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना अक्सर अपने खेल के साथ-साथ अपने लुक्स और फोटो को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इसी बीच उन्होंने शनिवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है क्वारंटीन टाइम।

स्मृति मंधाना के इस फोटो पर इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेट डेनियल व्याट (Daniel Wyatt) ने भी कमेंट किया है। व्याट भी सोशल मीडिया पर लोकप्रियता में मंधाना से पीछे नहीं हैं। भारत में भी उनकी लोकप्रीयता काफी अधिक है। जिसका उदाहरण है उनके कमेंट पर रिप्लाई आना।

व्याट ने स्मृति मंधाना की इस फोटो पर कमेंट करते हुए मंधाना के लिए दुआ मांगते हुए लिखा कि,’फिर से क्वारंटीन टाइम, भगवान आपकी रक्षा करे (गॉड ब्लेस यू)।’ व्याट के इस कमेंट पर उनके भारतीय फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिए।

आपको बता दें कि व्याट की भारत में लोकप्रियता का कारण रहे हैं भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली। दरअसल 4 अप्रैल 2014 को डेनियल व्याट ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि,’कोहली क्या आप मुझसे शादी करेंगे।’

इसके बाद डेनियल व्याट विराट कोहली को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। दोनों की साथ में फोटो भी सामने आई थी। जिसके बाद से व्याट की भारत में लोकप्रियता बढ़ गई। इसके अलावा व्याट ने विराट कोहली की शादी के बाद भी उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया था।

गौरतलब है कि स्मृति मंधाना भारतीय टीम के साथ 29 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होंगी। इस दौरे पर भारत को तीन वनडे, एक डे नाइट टेस्ट और तीन टी-20 मुकाबले खेलने हैं। निर्धारित रवानगी से पहले पूरी टीम को क्वारंटीन किया है। जिस दौरान की फोटो मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर की है।

The post स्मृति मंधाना हुईं क्वारंटीन, विराट कोहली को चाहने वाली अंग्रेज क्रिकेटर ने मांगी दुआ appeared first on Jansatta.



From: Jansatta

Read Full Post ㅡ https://ift.tt/3zt1cBo

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार...

CM सम्राट पर भड़के भाई-बहन, तेजस्वी यादव ने बताया 'Cheap Minister', मीसा बोलीं- ये सरकार... From: ABP Live Read Full Post ㅡ htt...